क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

चुनावी फंड से जो बंगले गाड़ी खरीद लेते है और चुनाव हार जाते है... उन्हें बार बार टिकिट देना कहाँ की समझदारी है - कालूखेड़ा

चुनावी फंड से जो बंगले गाड़ी खरीद लेते है और चुनाव हार जाते है... उन्हें बार बार टिकिट देना कहाँ की समझदारी है - कालूखेड़ा
मंदसौर | MDS | उमेश नेक्स, ( क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 16 जुलाई 2017 / पिछले दो विधानसभा चुनाव में क्षेत्र में कांग्रेस की हार का जिम्मेदार और कोई नही बल्कि खुद लालची प्रत्याशी है... जो करोड़ो के चुनावी फंड को चुनाव में खर्च करने की बजाए उस फंड से अपने ऐशो आराम के समान ख़रीद लेते है... कल तक स्लीपर चप्पल पहनने वाले आज महंगे महंगे जूते पहनते है...? उक्त बात कांग्रेस के विधायक महेंद्रसिंह कालूखेड़ा ने कल हुए क्षेत्र के दमदार कांग्रेस नेता राजेंदसिंह गौतम द्वारा IGCR के बैनर तले आयोजित शक्ति प्रदर्शन के दौरान कही... और अभूतपूर्व सांसद मीनाक्षी नट राजन एन्ड कम्पनी के मल्हारगढ़ और मन्दसौर विधानसभा के मैनेजर माफ करना आजीवन प्रत्याशी श्यामलाल जोक्सचन्द और महेंद्रसिंह गुजर के लिए इशारों इशारों में कही... लम्बे समय के बाद एक बार फिर कांग्रेस के धमाकेदार नेता गौतम ने उक्त कार्यक्रम में अपनी ताकत बड़े धमाके के साथ दिखाई... और सिर्फ अपने नाम पर हजारों कार्यकर्ता इक्कठे कर लिए...! यानी मीनाक्षी एन्ड कम्पनी माफ करना कांग्रेस अपने 6 जुलाई वाले जेल भरो आंदोलन में पूरे महीने की मेहनत के बाद भी 2 हजार लोगों की भीड़ इकट्ठा नही कर पाई... वही कई दिनों से कांग्रेस की लूप लाइन में पड़े नेता राजेंदसिंह गौतम ने मात्र 5 दिनों की मेहनत में 5 हजार के करीब लोगों को इक्क्ठा करके अपनी ताकत और वजूद को साबित कर दिया...! कालूखेड़ा साहब की IGRC के कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता को इक्कठा करके मीनाक्षी एन्ड कम्पनी की जिला कांग्रेस की नींद हराम कर दी...! ये तो वो कहावत हो गयी कि कालूखेड़ा वो भी गौतम चढे ला माफ करना करेला वो भी नीम चढे ला...! फिर तो मीनाक्षी एंड कम्पनी को उल्टियां तो होनी ही है...! और वैसे भी कांग्रेस पार्टी को निजी कम्पनी बनाने वालों की क्षेत्र में बुरी गत तो होनी ही है... क्योंकि जो पार्टी नेता अपने कार्यकर्ताओं की तरफ ध्यान नही देता... समय आने पर कार्यकर्ता भी ऐसे नेताओं के कार्य नही करता है बल्कि तबियत से निपटा देता है...! और अब मीनाक्षी नट राजन एन्ड कम्पनी के चंद जोक्स माफ करना जोक्सचन्द और महेंद्र गये गुजर माफ करना महेंद्र गुर्जर का भी हश्र बुरा ही होना है... और गलती से टिकिट मिल भी गया तो अब जीवन में किसी चुनाव में इन्हें जीत नही मिलना है...! "नोट - इस खबर में जहाँ जहाँ मुझसे गलती हुई है वहाँ वहाँ मेने माफ करना लिख दिया है और उक्त शब्द को सुधार दिया है... बावजूद इसके कुछ लोग अपने को ना सुधारे तो इसमें मेरा कुछ नही बिगड़ना है...!"

आखिर भाजपा महानमंत्री के पास कौन सा वशिकरण मंत्र है? जो...

आखिर भाजपा महानमंत्री के पास कौन सा वशिकरण मंत्र है? जो धाकड़ व्यक्तित्व को भी अपने वश में कर लेता है?

भाजपा जिलाध्यक्ष, अपने महानमंत्री के युवामोर्चे वाले भांजे से मिलने उसके घर पहुंचे... और...

युवामोर्चे का विस्तार या आगे बढ़ाया भाजपा नेता परिवार...!

युवामोर्चे का विस्तार या आगे बढ़ाया भाजपा नेता परिवार...!

MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 जुलाई 2018 / कहने को तो भाजपा नेता कांग्रेस पर...

शांति के लाल ने पैदा की मल्हारगढ़ विधानसभा में अशांति......

शांति के लाल ने पैदा की मल्हारगढ़ विधानसभा में अशांति... अमावस्या के दिन मनायां हजारों समर्थकों के बीच जन्मदिन...!

मंदसौर | उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555, अभी मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में लगभग 18...

एक अज्ञात महिला ने फोड़े युवा भाजपा नेताजी की लक्झरी कार...

एक अज्ञात महिला ने फोड़े युवा भाजपा नेताजी की लक्झरी कार के कांच... सीसी टीवी में भी नही आई हाथ...!

मंदसौर | MDS | उमेश नेक्स, (क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555) कुछ नेता बड़े छुपे रुस्तम होते हैं करते ना जाने...

स्विमिंग पूल के पीछे मिले नपा के भूतपूर्व चार सभापति... इस...

स्विमिंग पूल के पीछे मिले नपा के भूतपूर्व चार सभापति... इस मुलाकात में कुछ तो खास बात थी...!

मंदसौर | MDS | उमेश नेक्स, ( क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) राजनीति के भी कई रंग है... कभी अपने दूर तो पराये...