क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

युवामोर्चे का विस्तार या आगे बढ़ाया भाजपा नेता परिवार...!

युवामोर्चे का विस्तार या आगे बढ़ाया भाजपा नेता परिवार...!
MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 जुलाई 2018 / कहने को तो भाजपा नेता कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते है... पर हक़ीक़त में परिवारवाद के कई उदाहरण तो भाजपा में नजर आते है...! कांग्रेस में एक गांधी परिवार को छोड़ दे तो परिवारवाद के नाम पर ज्यादा कुछ नजर नही आता है... लेकिन भाजपा में निचले स्तर तक परिवारवाद ही परिवारवाद नजर आता है... जिसका जीता जागता उदाहरण मंदसौर जिले के युवामोर्चा जीर्णोद्धार में नजर आया... जब युवामोर्चा के सभी बड़े पदों पर नेता पुत्रो को बिठाया...? युवामोर्चा के मजबूत कहे जाने वाले जिलाध्यक्ष हितेश शुक्ला इस मामले में मजबूर दिखाई दिए... तभी तो युवामोर्चा जिला कार्यकारिणी में सब नेता पुत्र और रिश्तेदार ले लिए...? युवामोर्चा के तीन जिला उपाध्यक्ष बनाये, जिसमें से एक भाजपा के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर जो कि 2018 के दावेदार भी है उनके पुत्र राजेश गुर्जर को युवामोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया... इनकी माताजी रमा देवी गुर्जर जो मंडी अध्यक्ष है और पूर्व में जनपद अध्यक्ष भी रही है...! इसी तरह दूसरा जिला उपाध्यक्ष कीर्तिराजसिंह को बनाया... जो भाजपा के जिला महान मंत्री अजयसिंह चौहान के भांजे है...! तीसरा जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा जो कि जिला पंचायत सदस्य बसंत शर्मा के पुत्र है को बनाया...! इस तरह युवामोर्चा में कई नेता पुत्रो को लांच करने के लिए उन्हें युवामोर्चा संघटन के रास्ते आगे बढ़ाने का काम किया है..! क्रांतिकारी रिपोर्टर मानता है कि युवामोर्चा का एक मजबूत, जुझारू दिखने वाला जिला अध्यक्ष हितेश शुक्ला आज युवामोर्चा के जीर्णोद्धार में बेहद मजबूर और कमजोर सा दिख रहा है... तभी तो सालों से दरिया तोकने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करके नेता पुत्रो और नेता रिश्तेदारों को युवामोर्चा में बड़ा पदाधिकारी बनाया है... युवामोर्चा के जीर्णोद्धार और नेता परिवार को आगे बढ़ाने का अब खुलकर विरोध भी हो रहा है... गांव गांव में भाजपा के युवा कार्यकर्ता जो सालों से मेहनत कर रहे है फिर भी उनको मौका नही मिलता है... पर जो नेता का रिश्तेदार है वो बड़ा पदाधिकारी बन जाता है...? उनमें इसको ले कर आक्रोश उत्पन्न हुआ है... सोशल मीडिया पर युवामोर्चा को नेता परिवार मोर्चा बताया जा रहा है... यानी अब कांग्रेस से ज्यादा भाजपा में परिवारवाद चल रहा है... और इसका पता अब सबकों चल रहा है...?

आखिर भाजपा महानमंत्री के पास कौन सा वशिकरण मंत्र है? जो...

आखिर भाजपा महानमंत्री के पास कौन सा वशिकरण मंत्र है? जो धाकड़ व्यक्तित्व को भी अपने वश में कर लेता है?

भाजपा जिलाध्यक्ष, अपने महानमंत्री के युवामोर्चे वाले भांजे से मिलने उसके घर पहुंचे... और...

शांति के लाल ने पैदा की मल्हारगढ़ विधानसभा में अशांति......

शांति के लाल ने पैदा की मल्हारगढ़ विधानसभा में अशांति... अमावस्या के दिन मनायां हजारों समर्थकों के बीच जन्मदिन...!

मंदसौर | उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555, अभी मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में लगभग 18...

एक अज्ञात महिला ने फोड़े युवा भाजपा नेताजी की लक्झरी कार...

एक अज्ञात महिला ने फोड़े युवा भाजपा नेताजी की लक्झरी कार के कांच... सीसी टीवी में भी नही आई हाथ...!

मंदसौर | MDS | उमेश नेक्स, (क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555) कुछ नेता बड़े छुपे रुस्तम होते हैं करते ना जाने...

स्विमिंग पूल के पीछे मिले नपा के भूतपूर्व चार सभापति... इस...

स्विमिंग पूल के पीछे मिले नपा के भूतपूर्व चार सभापति... इस मुलाकात में कुछ तो खास बात थी...!

मंदसौर | MDS | उमेश नेक्स, ( क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) राजनीति के भी कई रंग है... कभी अपने दूर तो पराये...

हितेश शुक्ला की आड़ में... सीतामऊ - सुवासरा से अजयसिंह चौहान...

हितेश शुक्ला की आड़ में... सीतामऊ - सुवासरा से अजयसिंह चौहान मैदान में...!

मंदसौर | MDS | उमेश नेक्स, ( क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 6 अगस्त 2017 / प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में...