क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

स्विमिंग पूल के पीछे मिले नपा के भूतपूर्व चार सभापति... इस मुलाकात में कुछ तो खास बात थी...!

स्विमिंग पूल के पीछे मिले नपा के भूतपूर्व चार सभापति... इस मुलाकात में कुछ तो खास बात थी...!
मंदसौर | MDS | उमेश नेक्स, ( क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) राजनीति के भी कई रंग है... कभी अपने दूर तो पराये संग है... नगर पालिका मन्दसौर के अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार उर्फ दादा के साथ भी ऐसा ही कुछ है... ये जो भी चुनाव जीते है उसमें पक्ष से ज्यादा विपक्ष का विशेष सहयोग रहा है... तभी तो अपने इनसे हर वक़्त नाराज ही रहते है... और ये भी अपनो को दस में से दो भी नही देते है...! नगर पालिका के पीछे इन दिनों कई लोग शिवना के दूषित पानी मे नहा धो कर दूषित मानसिकता के साथ पीछे पड़े है... पर दादा भी जो है अपने कुछ खास समर्थकों के चक्कर मे चने के झाड़ पर खड़े है...! कई घटनाक्रम के बीच अब अचानक स्विमिंग पूल के पीछे चार भूत यानी भूतपूर्व सभापति इकट्ठा हुए... और चाय पर चर्चा... अब कैसे निकले एक्स्ट्रा खर्चा विषय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया... जो नगर में चर्चा का विषय बन गया... एक साथ, चारों साथ में चाय पानी पी कर दादा की नगर पालिका के बारे में बात नही कर रहे थे... ऐसा लोग सोच रहे थे... पर ये चारों बारी बारी दादा से ले कर ठाकुर साहब और आदरिणी भाई साहब के बार मे भी बहुत कुछ नही कह रहे थे...? आप लोग सोच रहे होंगे कि क्रांतिकारी रिपोर्टर किन चार भूतों यानी भूतपूर्व सभापतियों की बात कर रहा है तो हम उन चारों के नाम आपको बता देते है... पहले है कुसुम भाभी की सरकार के भूतपूर्व वित्तमंत्री यानी राजस्व सभापति उमेश पारिख, दूसरे है इसी सरकार के निर्माण सभापति राजेश पालीवाल, तीसरे है इस सरकार में कईयों को पानी पिलाने वाले जलकल सभापति रामेश्वर मकवाना, चौथे और आखरी है जनता को कंट्रोल के माध्यम से खाद्य प्रदार्थ ना बांटने वाले पूर्व खाद्य सभापति ओम प्रकाश सोनी जी...! ये चारों स्विमिंग पूल के पीछे योजना बनाते हुए क्रांतिकारी रिपोर्टर के कैमरे में कैद हुए... पर इन चारों ने मिल कर किसको निपटाने की योजना बनाई... इस बात की खबर हमे भी नही लग पाई... जितनी खबर लगी थी उतनी खबर हमने दे दी भाई... आगे की खबर का पता आप भी तो लगाओ मेरे भाई...!

आखिर भाजपा महानमंत्री के पास कौन सा वशिकरण मंत्र है? जो...

आखिर भाजपा महानमंत्री के पास कौन सा वशिकरण मंत्र है? जो धाकड़ व्यक्तित्व को भी अपने वश में कर लेता है?

भाजपा जिलाध्यक्ष, अपने महानमंत्री के युवामोर्चे वाले भांजे से मिलने उसके घर पहुंचे... और...

युवामोर्चे का विस्तार या आगे बढ़ाया भाजपा नेता परिवार...!

युवामोर्चे का विस्तार या आगे बढ़ाया भाजपा नेता परिवार...!

MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 जुलाई 2018 / कहने को तो भाजपा नेता कांग्रेस पर...

शांति के लाल ने पैदा की मल्हारगढ़ विधानसभा में अशांति......

शांति के लाल ने पैदा की मल्हारगढ़ विधानसभा में अशांति... अमावस्या के दिन मनायां हजारों समर्थकों के बीच जन्मदिन...!

मंदसौर | उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555, अभी मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में लगभग 18...

एक अज्ञात महिला ने फोड़े युवा भाजपा नेताजी की लक्झरी कार...

एक अज्ञात महिला ने फोड़े युवा भाजपा नेताजी की लक्झरी कार के कांच... सीसी टीवी में भी नही आई हाथ...!

मंदसौर | MDS | उमेश नेक्स, (क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555) कुछ नेता बड़े छुपे रुस्तम होते हैं करते ना जाने...

हितेश शुक्ला की आड़ में... सीतामऊ - सुवासरा से अजयसिंह चौहान...

हितेश शुक्ला की आड़ में... सीतामऊ - सुवासरा से अजयसिंह चौहान मैदान में...!

मंदसौर | MDS | उमेश नेक्स, ( क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 6 अगस्त 2017 / प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में...