क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#क्या भाजपा भी कांग्रेस की राह चलने लगी है...? तभी तो सत्ता में भाजपा संगठन की अनदेखी होने लगी है...!

#क्या भाजपा भी कांग्रेस की राह चलने लगी है...? तभी तो सत्ता में भाजपा संगठन की अनदेखी होने लगी है...!
#MDS / ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) #आज देश भर में यदि भाजपा केंद्र से लगा कर प्रदेश, जिला पंचायत औऱ नगरीय निकायों यानी ऊपर से लेकर नीचे तक में काबिज़ है... तो इसका प्रमुख कारण भाजपा कैडर, उसका अनुशासन और संगठन है... मप्र में भी ऐसा ही कुछ है... तभी तो सत्ता में भी भाजपा संगठन को पूरी पूरी तवज्जों मिलती है... विधायक हो या मंत्री सबको संगठन की राय लेनी पड़ती है... लेकिन कमलनाथ सरकार को उखाड़ फेंक कर भाजपा में आये लोगों ने... ये बात शायद अब भी नही समझी है... तभी तो भाजपा संगठन की अनदेखी होने लगी है... जो कम से कम भाजपा सत्ता और संगठन के भविष्य के लिए तो सही नही है...! गत दिनों अच्छे स्वभाव के प्रभारी मंत्री दत्तीगाव ने कोई ट्रांसफर सूची जारी की... क्रांतिकारी रिपोर्टर के सूत्र और सोशल मीडिया पर चल रही बहस से पता चला कि भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया को नाना समझ उनको विश्वास में लिए बिना ये सूची जारी हुई है... जिससे भाजपा कार्यालय का तापमान बढ़ा हुआ है...? पता नही सुलझे हुए सिंधिया समर्थक प्रभारी मंत्री को किसने अपने फ़ायदे के लिए गुमराह किया है...! वरना जो सिंधियाजी मंदसौर आगमन पर भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधियों सहित आम कार्यकर्ताओं को इतनी तवज्जों दे कर गए... उनके अनुयायी प्रभारी मंत्री जिले के पॉवरफुल भाजपा संगठन और उसके अध्यक्ष को कैसे नजरअंदाज कर सकते है...? क्योंकि वर्तमान भाजपा जिला संगठन में... भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित राष्ट्रीय संगठन के सह कोषाध्यक्ष और सांसद सुधीर गुप्ता तक के तेजतर्रार दूत मौजूद है...! और उनकी अनदेखी यानी राजनीतिक विशेषज्ञ सब समझते है...। #मंत्री डंग का तो पहले ही दिन भाजपाईकरण हो गया था... तभी तो अच्छा बुरा जो भी करना जिलाध्यक्ष से क्या मंडल अध्यक्ष तक से पूछना, शुरू कर दिया था...! #कमलनाथ सरकार के विवादित ढाँचे को गिरा कर फिर से शिवराज और भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए सर्वप्रथम नीव का पत्थर रखने वाले... सुवासरा विधायक और शिवराज सरकार के केबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग का तो पहले ही दिन भाजपाईकरण हो गया था... यानी इन्होंने भाजपा के अनुशासन का पाठ पढ़ना शुरू कर दिया था... और छोटा हो या बड़ा काम... सब में भाजपा संगठन की राय को महत्वपूर्ण मान जिलाध्यक्ष तो ठीक मंडल अध्यक्ष तक से पूछ पूछ कर काम करना शुरू कर दिया था... भले ही कुछ मंडल अध्यक्षों ने इसका गलत फ़ायदा उठाया... फिर भी मंत्री डंग ने उन्हें तवज्जों देना नही छोड़ा... ऐसा ही कुछ प्रभारी मंत्री दत्तीगाव को भी समझना औऱ करना पड़ेगा... तभी भाजपा के साथ दत्तीगाव का भी भविष्य उज्ज्वल रहेगा... वरना कुछ लालची लोगों के चक्कर में दोनों का नुकसान तो जरूर होगा...!- KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...