क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#मंदसौर पीजी कॉलेज का नाम तो पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस हो गया... पर यहां काम कब एक्सीलेंस होगा...!*

#मंदसौर पीजी कॉलेज का नाम तो पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस हो गया... पर यहां काम कब एक्सीलेंस होगा...!*
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 6 अगस्त 2024 / #मोदी सरकार हो या मोहन सरकार.. सरकारी कॉलेज हो या सरकारी स्कूल सबको उत्कृष्ट बनाने में लगी हुई है... पर यहां के मक्कार कर्मचारी आज भी वही पुरानी कामचोरी और मक्कारी की आदत नही छोड़ रहे है...। क्रांतिकारी रिपोर्टर आज ऐसी ही मक्कारी और कामचोरी की एक खबर... कल का पीजी कॉलेज और आज का पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस से लाया है... यहां नए पुराने छात्र निकम्मे बाबुओं से परेशान है... एडमिशन के चक्कर में कॉलेज के बार बार चक्कर लगाने को मजबूर है...! यानी सरकारों ने पीजी कॉलेज का नाम तो एक्सीलेंस रख दिया... पर काम आज भी यहां घटिया किस्म का ही हो रहा...? क्रांतिकारी रिपोर्टर ऐसे ही दो घटनाक्रमों को आज जिम्मेदारों के सामने ला रहा... पहला घटनाक्रम है... बीकॉम में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को बार बार चक्कर लगवाने का...। बीकॉम का एडमिशन फॉर्म जमा करने का काम किसी कशिश पाटीदार के पास है... जो कामचोरी और मक्कारी में अव्वल है... सरकार ने सरकारी कार्यालयों का टाइम तो सुबह दस बजे से शाम छः बजे तक का कर रखा है... पर इन कामचोरी करने वाले बाबुओं ने सारा सिस्टम अपने हिसाब से जमा रखा है... सोमवार को कुछ छात्र एडमिशन फॉर्म जमा करवाने दोपहर तीन बजे कॉलेज गए... तो इन पाटीदार बाबू एंड कंपनी ने कहा कि तुम्हारे कॉलेज का समय सुबह का है... तो तुम सुबह ग्यारह बजे आ कर फॉर्म जमा करना... जबकि ऐसा कोई नियम नहीं है... फिर भी छात्रों को इन्होंने ये कह कर भगा दिया... फिर आज मंगलवार को जब छात्र बारह बजे गए... तो इन्होंने उनसे कहा कि अब डेढ़ बजे आना... लंच हो गया है...। जबकि बारह बजे कोन से सरकारी विभाग में लंच होता है... जो डेढ़ बजे तक चलता है... हमे तो पता नही पर शायद एक्सीलेंस कॉलेज के एक्सीलेंस जिम्मदारो को अवश्य पता होगा...? खैर दूसरा प्रकरण है... फीस और मार्कशीट का काम देखने वाले एक और महान बाबू रामेश्वर राव का... इनके पास सेकंड ईयर में एडमिशन लेने एक छात्रा जाती है... तो ये उससे कहते है कि पिछले साल की रसीद लेकर आओ... तो ही तुम को सेकंड ईयर में एडिशन मिलेगा... नही तो वापस फ़स्ट ईयर में ही बैठना पड़ेगा...! ऐसा तो कहा होता है... पर यहां इन मक्कार बाबू राज में सब चलता है...? ये तो क्रांतिकारी रिपोर्टर की जानकारी में आए हुए मामले है... पर इस हिसाब से तो यहां रोज़ कई छात्र परेशान होते होंगे...! इस विषय में बात करने के लिए हमने कॉलेज प्रिंसिपल दिनेश गुप्ता साहब को भी उनके मोबाईल नंबर 9340770211 पर फ़ोन लगाया था... पर वे भी कही बिजी होंगे तो उन्होंने हमारा फ़ोन रिसीव नही किया...। इस तरह मंदसौर के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में उत्कृष्ट कार्य की बजाए घटिया काम हो रहा है... जहां छात्रों और उनके परिजनों को परेशान होना पड़ रहा है...। सुनने में शायद ये बात मामूली लगेगी... पर जो लोग इसका सामना करते है... या बाबुओं की बात सुनते है... उनके लिए तो ये बहुत बड़ी समस्या है... अब कहां जाए उनके दिमाग में यही प्रश्न उठता है...। जिसे कॉलेज प्रशासन को सुधारना चाहिए... और काम के प्रति लापरवाही और मक्कारी करने वाले इन पाटीदार और राव जैसे बाबुओं को सबक सिखाना चाहिए...। जिनकी वजह से एक्सीलेंस कॉलेज का नाम खराब हो रहा है...। और ऐसे लोगों की वजह से आज कई छात्रों को मजबूरन निजी कॉलेज की और रुख करना पड़ता है...! - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...)

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...