क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#विलुप्त होता नर्सिंग घाट नाला... भूमाफिया और नेताओं ने मिल कर बड़ा खेल कर डाला...?

#विलुप्त होता नर्सिंग घाट नाला... भूमाफिया और नेताओं ने मिल कर बड़ा खेल कर डाला...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 22 अगस्त 2023 / #शहर में इतना विकास हुआ कि कुछ ही सालों में शहर के लगभग 38 नालों पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर वहां निर्माण कर लिया... अब वहां नाले नही है... बल्कि नालियां है... ये सुन कोई बोला कि किसी ने भी इस खेल में कुछ ना लिया... वो ना ले ना ले करते हुए नाले बन गए नालियां...! और इस बात का किसी को दुःख भी नही हुआ... क्योंकि कुछ तो लिया होगा ना...? तभी तो नालों को नालियां बनने दिया... ऐसा ही कुछ नर्सिंग घाट नाले को लेकर हुआ... पहले आधे नाले को बंद कर दिया... अब आधे बचें नाले को भी खत्म करने की चल रही प्रक्रिया... क्रांतिकारी रिपोर्टर इतना लिख रहा है... फिर भी कोई मौके पर झांकने तक नहीं जा रहा है...! कुछ पार्षदों ने हिम्मत जुटाई थी... पर इतने बड़े काम में पार्षद की छोटी सी हिम्मत शायद काम में नही आई... और दिन रात नाले को खत्म करने के लिए मशीनें चलाई...। सूत्र तो यह भी बताते है कि नाले के पास की जगह भागवत नगर के स्लम एरिये की खुली भूमि है... दूसरा अगर तीस फिट का भी नाला हो तो... उससे 90 फिट दूर तक कोई निर्माण नही हो सकता है... फिर कोई भूमाफिया कैसे नाले और स्लम एरिए पर कब्जा कर सकता है... पर ये सब देखने वाला जवाबदार तबका ही शायद ले देकर चुप बैठा है... तभी तो शहर का नामी भूमाफिया अमित अग्रवाल एंड कंपनी ने कोहराम मचा रखा है... नगर पालिका वाले तक इस काम को रोकना नही चाहते है...! ये बात सुन कोई बोला कि नपा वाले तो फिर से अमित अग्रवाल को गांधी चौराहे की नपा की शासकीय बेशकीमती भूमि पर बनी अवैध दुकानें ले दे कर देना चाह रहे है...? वे नाले को नाली बनाने वाले से फिर क्या कहेंगे...! जो भी हो इतनी अंधेर गर्दी ठीक नही है... सत्ता पक्ष कुछ ना बोले तो समझ में आता है... पर चुनावी सीजन में जब विपक्ष ही चुप बैठा हो तो... फिर कुछ नही कहा जा सकता है...? फिर लुटेरों का आतंक बढ़ना वाजिब है...! आज सरकारी लूट रहे है... कल निजी की बारी है...! इस लिए ऐसी लूटों को रोकना सबकी जिम्मेदारी है...! अब देखना यह है कि ये ज़िम्मेदारी निभाता कोन है...?- Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रांतिकारी...)

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...