क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#नगर पालिका चुनाव लड़ने के शौकीनो ने खाटू श्याम मन्दिर को बनाया अखाड़ा... फॉग यात्रा में मंदिर ट्रस्ट तक को नज़र अंदाज़ किया...!

#नगर पालिका चुनाव लड़ने के शौकीनो ने खाटू श्याम मन्दिर को बनाया अखाड़ा... फॉग यात्रा में मंदिर ट्रस्ट तक को नज़र अंदाज़ किया...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 मार्च 2022 / #आज कल जिस भी मंदिर पर भीड़ बढ़ जाती है... उस मंदिर पर चुनाव लड़ने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाले नेताओं की भी भीड़ लग जाती है...! ऐसा ही मंदसौर के खाटूश्याम मंदिर में देखने और सुनने को मिल रहा है... यहां कुछ चर्चित नेता अपनी नेतागिरी चमकाने में लगे है... ताजुब की बात तो ये है कि... यहां कांग्रेस भाजपा वालों में तेरे को टिकिट मिला तो मैं तेरे साथ... मेरे को टिकिट मिला तो तू देना मेरा साथ वाला... पक्का टेबल वाला गठबंधन हुआ है... और इसमें कुछ सोना चांदी के अतिरिक्त शौकीन लोगों ने भी अपने को इसमें जोड़ लिया है...? इस गठबंधन ने खाटूश्याम मंदिर को अपनी राजनिति चमकाने का माध्यम बना लिया है... इस चक्कर में मंदिर की नीव रखने वालों तक को भुला दिया है... यानी मंदिर ट्रस्ट को भी अपना अयोजन अलग से करना पड़ रहा है... 13 को कांग्रेस भाजपा गठबंधन वाली फॉग यात्रा है... तो 14 को मंदिर ट्रस्ट की और से निशान यात्रा का आयोजन होने जा रहा...! जो भी हो नगर पालिका का दूल्हा बनने के चक्कर में कुछ लोगों ने मंदिर ट्रस्ट का कबाड़ा कर दिया है...। यही नहीं क्रांतिकारी रिपोर्टर के सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि... गांधी चौराहे पर जब मंदिर ट्रस्ट की और से निशान यात्रा को लेकर बैठक आयोजित हुई... तो बिन बुलाए मेहमानों की तरह गठबंधन के लोग भी उसमें शामिल होने पहुंच गए... फिर दोनों में गरमागरम बहस हुई... जिस पर भी अपनी रोटियां सेंकने की कोशिश हुई...। जो भी हो हिन्दुओं के आस्था केंद्र मंदिरो पर जो राजनीति चमकाने और सस्ती लोकप्रियता पाने की... जो कोशिशें की जा रही है... वो ठीक तो नही है... किसी को यदि ये लगता है कि मंदिरों पर सजधज कर आने... आगे आगे खड़े हो जाने से लोकप्रिय हो जायेंगे... तो वे गलत है... क्योंकि ऐसे लोगों से ईश्वर भी नाराज होता है... और जिससे ऊपर वाला नाराज़ हो जाए... उसका निचे वाला तो भला नही कर सकता...! दूसरा मंदिर की नींव के पत्थरो को नजर अंदाज करके... कोई ज्यादा दिन भी नहीं चल पाएगा...। खैर ये राजनीति है ही ऐसी... जो पैदा करने वाले को ही खा जाती है... और आगे बढ़ाने वाले को पीछे कर आगे हो जाती है...! - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...