क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#जिन भाजपा पार्षदों पर उनकी अपनी पार्टी ही भरोसा नही करती है... उन पर #जनता कैसे भरोसा कर लेती है...?

#जिन भाजपा पार्षदों पर उनकी अपनी पार्टी ही भरोसा नही करती है... उन पर #जनता कैसे भरोसा कर लेती है...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 16 फरवरी 2020 / #जिन पर जनता अपना भरोसा जताते हुए उन्हें अपना अमूल्य मत दे कर जितवाती है... वो वाकई में इतने लायक है भी या नही... ये बात एक बार फिर से सोचने को जनता मजबूर हो गई है... क्योंकि मंदसौर में नपाध्यक्ष का उपचुनाव है... और भाजपा को अपने 23 पार्षदों पर तनिक भी भरोसा नही है...? क्रांतिकारी रिपोर्टर का मानना है कि जिन पार्षदों पर वार्ड की हजारों आमजन ने भरोसा जता कर जितवाया... उन पर उनकी खुद की पार्टी को भरोसा ना करे... तो ये बात कही ना कही जनता के भरोसे को ठेस पहुंचाती है...! और जनता को अगली बार तो नपा चुनाव में ये सोचना ही पड़ेगा... कि जिन पर उनकी अपनी खुद की पार्टी भरोसा नही करती है... उन पर फिर से जनता कैसे भरोसा कर सकती है...? इन गैर भरोसेमंद भाजपा पार्षदों को उनकी पार्टी न जाने कौन सी अज्ञात जगह पर लगी लिफ्ट में घुमा रही है... टूट के डर से पार्षदों को कल से लिफ्ट में ही ऊपर नीचे कर रही है...? जिस के फोटो खुद पार्षदों द्वारा अपनी फेसबुक पर डाली जा रही है... खैर ये तो भाजपा और उनके पार्षदों का अपना मसला है... पर कांग्रेस में तो सब बेफ़िक्र है... उल्टा कुछ तो बाहर जाने के मूड में थे पर कोई ले जाने को तैयार नही है... क्योंकि कांग्रेस के 17 के 17 पार्षद ही नपाध्यक्ष के दावेदार जो है... ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने भी ऑफ सीज़न ऑफर चला दिया है... और कहा है कि जो भाजपा के 4 - 5 पार्षदों की व्यवस्था कर लेगा... वही कांग्रेस की और से नपाध्यक्ष का उम्मीदवार होगा...? ऐसे में अब हनीफ़ भाई का चांस बढ़ गया है... क्योंकि उनको अच्छे बुरे कामों में भाजपा और उसके पार्षदों का अच्छा सहयोग मिलता रहा है... जिसमें यश नगर का बड़ा रोल रहा है... जहाँ उन्हें बड़ा सम्मान और यश प्राप्त होता है...! और जिनको यश प्राप्त हो उनको 4 - 5 पार्षदों का साथ तो आसानी से मिल ही सकता है...? खैर जो भी हो सबके सब गणित ज्ञान का कल अंत हो जाएगा... और कौन बनेगा मंदसौर नगर पालिका का अगला नपाध्यक्ष ये तय हो ही जाएगा...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...