क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#गरोठ विस के साठखेड़ा सोसाइटी में हुआ था गेंहू घोटाला... आज तक गरीब किसानों को उनकी उपज का पैसा नही मिला...!

#गरोठ विस के साठखेड़ा सोसाइटी में हुआ था गेंहू घोटाला... आज तक गरीब किसानों को उनकी उपज का पैसा नही मिला...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 5 अप्रैल 2021 / ज़िले में सहकारिता माफ़िया शिवराज सरकार और उनके जनप्रतिनिधियों पर भी हावी है... खुलेआम घोटाले करते है... गबन करते है... किसानों को लूटते है... शिकायतों और खबरों के बाद भी उनका कुछ नही बिगड़ता है...! क्योंकि सत्ता पक्ष वालों को किसानों से कोई लेना नही और विपक्ष को सिर्फ नोटकी तो करना है... बाकी किसानों का तो रोना ही रोना है...? कहने को तो गरोठ विधानसभा में एक ईमानदार विधायक देवीलाल धाकड़ है... पर नाम के अनुसार ना तो यहाँ ईमानदारी से काम हो रहा है... और ना ही बेईमानों में इनकी कोई धाक है... और विपक्ष की तो बात ही करना बेकार है...! वर्ष 2019 - 20 में गेंहू की समर्थन मूल्य में खरीदी हुई थी... जिसमें गरोठ, भानपुरा के करीब 33 किसानों ने करीब 14 सौ क्विंटल गेंहू कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित गुराड़िया नरसिंह मुख्यालय साठखेड़ा सोसायटी पर बेंचें थे... लेकिन कई सरकारों, उनके विधायकों और नेताओं को ठेंगा दिखाते हुए... 20 सालों से गरोठ विस क्षेत्र में जमे... सहकारिता के माफ़िया बन चुके उक्त संस्था के चर्चित प्रशासक अनिल जैन और उनके साथी प्रबंधक राधेश्याम रावत और खरीदी केंद्र के प्रभारी कम्प्यूटर ऑपरेटर कमलेश मालवीय की मिलीभगत से 33 गरीब किसानों से गेहूं खरीद में घोटाला कर दिया... कच्ची पर्ची पकड़ा कर उनके साथ धोखा किया... और आज तक किसानों का पैसा उनको नही मिला... इस घोटाले की शिकायत जब किसानों ने दिनांक 5 जुलाई 19 को कलेक्टर मंदसौर सहित अन्य अधिकारियों को की... तब कलेक्टर (खाद्य) जिला मंदसौर पत्र क्रमांक / 1151 / खाद्य- उपार्जन / 2019 मंदसौर मामले में जांच आदेश जारी हुआ... जिसका जांच प्रतिवेदन पूरा गोलमाल बना दिया... जांच प्रतिवेदन में सिर्फ अदने से कर्मचारी कमलेश मालवीय को दोषी बता कर मामले को दबा दिया... जबकि असली गुनहगार तो संस्था का प्रशासक अनिल जैन को बताया जा रहा था...? जांच प्रतिवेदन में अनिल जैन को चुनावी ड्यूटी में होना बता गेंहू घोटाले के वक़्त उन्हें 45 दिनों तक संस्था से दूर होना बता दिया गया... जबकि क्रांतिकारी रिपोर्टर के सूत्र बताते है कि इस दौरान जैन साहब ने संस्था के कई दस्तावेजों, चेकों और कई ठहराव प्रस्तवाओ पर तक हस्ताक्षर किया...! बावजूद इसके मिलीभगत वाले जांच दल ने इनको जांच में ही बाहर कर दिया... और बाद में संस्था के प्रबंधक राधेश्याम रावत और कमलेश मालवीय पर पूरा आरोप मढ कर उन्हें जेल भेज दिया... उनसे भी किसानों के साथ हुई लूट की जप्ती तक नही की गई... उल्टा तीन महीनें जेल में रह कर... सहकारिता माफ़िया अनिल जैन को मामले में बचा लेने पर... सुना है कि घोटाले के आरोपी संस्था प्रबंधक राधेश्याम रावत को जेल से छूट जाने के बाद फिर से संस्था का प्रबंधक बना दिया... ये अनिल जैन को बचाने का ईनाम मिला क्या...? इतना ही नही आज भी जैन साहब की देखरेख में गरोठ विस सहित सुवासरा विस क्षेत्र में इनके अधीन जितनी भी संस्थाए है... वहाँ पर नित्य नए, गबन, घोटाले हो रहे है... पर विधायक देवीलाल धाकड़ हो या मंत्री हरदीपसिंह डंग दोनों मिल कर भी... इनकी छाती पर 20 सालों से मूंग दलने वाले सहकारिता के माफ़िया अनिल जैन का कुछ भी बिगाड़ नही पा रहे है...! ताज्जुब है...? #किसानों को अब जागरूक कलेक्टर पुष्प पर ही है विश्वास... - समर्थन मूल्य गेंहू खरीदी में हुए घोटाले के शिकार किसानों को अब शिवराज सरकार के जनप्रतिनिधियों पर ज्यादा विश्वास नही रहा... बल्कि अब वे शिवराज सरकार के जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर मनोज पुष्प से आस लगा रहे है... कि उनके साथ हुए अन्याय और लूट की वसूली अब वे ही करवा सकते है... क्योंकि नेताओ और जनप्रतिनिधियों के कई खास लोग... सहकारिता माफ़िया अनिल जैन से जो मिले हुए है...? ऐसे में कैसे वे इनका साथ दे सकते है...! सूत्र बताते है कि 1 - 2 दिन में घोटाले से पीड़ित किसान फिर कलेक्टर पुष्प की अदालत में न्याय की गुहार लगाने पहुंच सकते है... और कलेक्टर साहब ही उनको न्याय दिला सकते है...।

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...