क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#धुँधड़का के भ्रष्ट पटवारी मेहता ने 2019 की बाढ़ राहत में बड़ा खेल किया... शासन को करोड़ो का चूना लगाया...!

#धुँधड़का के भ्रष्ट पटवारी मेहता ने 2019 की बाढ़ राहत में बड़ा खेल किया... शासन को करोड़ो का चूना लगाया...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) जनवरी 2021 / #बाढ़ आये या कोरोना काल... भ्रष्टचारियों को तो सबमें मिलता है माल...! कोरोना काल में परिवहन विभाग के भ्रष्ट अधिकारी और बाबू शिंदे ने बड़ा 50 लाख का बड़ा खेल किया... उसका अब तक कुछ नही बिगड़ा... अब 2019 में आई बाढ़ में हुए खेल का समाचार मिल रहा है... जो कलेक्टर मनोज पुष्प साहब के लिए जांच का विषय है... क्रांतिकारी रिपोर्टर के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2019 में जो बाढ़ आई थी... उसने जिले में बड़ी तबाही मचाई थी... इसी तबाही में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने एक प्रयास किया था... और मुआवजे और राहत के नाम पर करोड़ों रुपया दिया था... इसी में धुँधड़का में सालों से पदस्थ भ्रष्ट पटवारी राजेश मेहता ने बड़ा काम किया... इनके पास अफ़जलपुर और कुचड़ोद का भी अतिरिक्त प्रभार है... यानी शिवराज सरकार के सबसे भरोसेमंद मंत्री और क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा के क्षेत्र में ये भ्रष्ट पटवारी साहब बड़े बड़े खेल करते है... कोई काम बिना पैसे के तो बिल्कुल भी नही करते है...! सूत्र बताते है कि अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में बाढ़ राहत बांटने में पटवारी साहब एंड कंपनी जिसमें कुछ अधिकारी भी शामिल है... ने बड़ा खेल किया था... और कच्चे, पक्के मकानों में घुसे बाढ़ के पानी से हुए नुकसान का मुआवजा देने के नाम पर बड़ा गोलमाल हुआ था... जरूरतमंद पीड़ित कई लोगो को आज तक एक रुपया राहत का नही मिला... बल्कि फर्जी बाढ़ प्रभावित लोगों पर लाखों रुपयों का बंदरबांट हुआ... एक ही मकान में रहने वाले, माँ, बाप, बेटों के बैंक खातों में मुआवज़ा डलवा दिया... और बदले में मुआवज़ा राशि का बंटवारा कर लिया... सूत्र बताते है कि फर्जी लोगों के खाते में अगर 75 हजार रुपये डलवाये... तो उनको 25 हजार दे कर 50 हजार पटवारी एंड कंपनी ने जेब में रख लिए... इस तरह इस क्षेत्र के सैकड़ों फर्जी लोगों के खातों में पैसा डलवाया गया... और बाद में बांट लिया गया... उक्त मामला इसलिए भी दबा रह गया... क्योंकि मुआवज़ा बंटते ही कोरोना काल आ गया... लॉक डाउन लग गया... लेकिन अब इस मामले कि ईमानदारी से जांच हो जाये तो पता चल सकता है कि कितना बड़ा खेल हुआ था... एक ही मकान में रहने वाले एक ही परिवार के अनेक लोगों के खाते में कैसे फर्जी तरीके से पैसा डलवाया गया था...? क्रांतिकारी रिपोर्टर का मानना है कि मंत्री देवड़ाजी और कलेक्टर पुष्प को इस मामले की जांच से पहले ऐसे भ्रष्ट लोगों पर कार्यवाही करना चाहिए... इस गोलमाल में कई लोग शामिल है... उन्हें सबसे पहले घर बिठा देना चाहिए... ताकि आगे से कोई ऐसा ना करे... और जाँच भी प्रभावित ना हो सके...- KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...