क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#जन हितैषी एसपी के बाद अब जिले को मिले सिद्धान्तिक एसपी... दोनों चौधरियों में है बात कुछ अलग सी...!

#जन हितैषी एसपी के बाद अब जिले को मिले सिद्धान्तिक एसपी... दोनों चौधरियों में है बात कुछ अलग सी...!
#MDS ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) जून 2020 / #पिछले 2 सालों में मंदसौर जिले को जो भी पुलिस कप्तान मिले है... वे संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ मिले है... इन्होंने देश भक्ति जन सेवा वाले पुलिस के नारे को सार्थक किया है... वो चाहे विवेक अग्रवाल हो या हितेश चौधरी... और अब सिद्धार्थ चौधरी... इन्होंने जन सेवा करने में कोई कसर नही छोड़ी है... और आम जन को परेशान, प्रताड़ित करने वाले अच्छे-2 तीस मार खांओ की खूब कमर तोड़ी है... इन्होंने पिछले दस सालों की भरपाई का प्रयास किया है... यानी ज़िले में 10 साल अधिक समय से स्थापित गुंडे बदमाशों के साम्राज्य को खत्म किया है...। बड़े बड़े गुंडों, बदमाशों और माफियाओं पर बड़ी बड़ी कार्यवाही कर... जनता का हित चाहने वाले जन हितेषी पुलिस कप्तान हितेश चौधरी के अचानक जाने पर आम जन में हताशा छाने लगी थी... पर हितेशजी चौधरी ने पुलिस के जिस दूसरे चौधरी यानी एसपी साहब के हाथों में जिले की बागड़ोर दी... वे सिद्धार्थ चौधरी भी सिद्धांतो के पक्के निकले... और ज़िले में आते ही कुछ अलग करने में लग गए... खासकर पुलिस की छवि खराब करने वाले पुलिसवालों को लाइन पर लाने के लिए अच्छे अच्छे को पुलिस लाइन में ले आये... और अच्छा अच्छा काम करने वाले पुलिस वालों को लूप लाइन से मेन लाइन में ले आये... यही नही सिद्धार्थ चौधरी साहब ने पुलिसकर्मियों के मनोबल बढ़ाने का एक ओर बेहतरीन काम किया... जो शायद मंदसौर जिले में ही हो रहा है... ओर वो ये है कि जिले की पुलिस टीम के किसी भी सदस्य का जन्मदिन हो... उसे सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस कप्तान बधाई देते है... उसमें पुलिस अधिकारी से ले कर कोई अदना सा पुलिसकर्मि क्यों ना हो सबका नाम होता है... क्रांतिकारी रिपोर्टर मानता है कि एसपी साहब का ये प्रयास टीम का अपने कप्तान के प्रति विश्वास बढ़ाता है... उनका आत्मसम्मान बढ़ाने के लिए बेहतरीन काम करता है...। सिद्धार्थ चौधरी साहब का सिद्धांत भी तारीफ लायक है... जो अच्छा करेगा वो सम्मान का हकदार होगा... ओर जो गलत करेगा उसके लिए सजा का प्रावधान होगा... ये काम बेहतर पुलिसिंग के लिए कारगर ओर सार्थक होगा...! तब जा कर आमजन के कुछ फ़ायदे का काम होगा...- KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...