क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#दिवाली पर गोविंद स्वीट्स वाले पर नपा और ट्रैफिक वालों की दिखी बड़ी मेहरबानी... आगे, पिछे, साइड में टेंट लगा कर सड़क जाम की...!

#दिवाली पर गोविंद स्वीट्स वाले पर नपा और ट्रैफिक वालों की दिखी बड़ी मेहरबानी... आगे, पिछे, साइड में टेंट लगा कर सड़क जाम की...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 23 अक्टूबर 2022 / #कहते कि सिस्टम भी अपने सिस्टम से काम करता है... और जहां जोर या दम हो... वहां सारा सिस्टम हाथ जोड़ साइड से निकल लेता है...। ऐसा एक बार नही अनेकों बार देखा है... अभी दिवाली के त्यौहार से बाजार भरा पड़ा है... ट्रेफिक पुलिस और नगर पालिका वाले ट्रेफिक व्यवस्था बनाने में जुटे हुए है...। लेकिन इनकी व्यवस्था सिर्फ छोटे दुकानदार या ठेले वालों तक ही सीमित है... क्योंकि बड़े लोगों के सामने तो इनकी खुद की व्यवस्था बिगड़ जाती है...। तभी तो सबसे व्यस्तम बीपीएल चौराहे पर गोविंद स्वीट्स वाले ने दुकान के तीनों तरफ सड़क को ना सिर्फ घेरा है... बल्कि टेंट लगा कर ट्रेफिक तक जाम करनें की कोशिश की है... पास में ही अशोक ट्रैवल्स का ऑफिस है... जहां दिन भर बसे अनियंत्रित तरीके से रोंग साइड से आती जाती रहती है... पहले लोग उनसे ही परेशान थे... और अब गोविंद स्वीट्स वाले का तंबू ने... लोगों की परेशानियों को दुगना कर दिया है...! और ये इस बार नही हर त्यौहार पर होता है... यही नहीं यहां खाद्य सुरक्षा कानून की भी खुल कर अवहेलना होती है... क्योंकि खाद्य विभाग वाले भी इनके रसूख से डरते है... मिठाईयों पर शुद्धता दिनांक नही लिखा जाता है... बॉक्स सहित मिठाई को तोला जाता है... बावजूद इसके कोई कार्यवाही नही करता है...! जो भी हो क्रांतिकार रिपोर्टर का मानना है कि... त्यौहार के दिन ट्रेफिक व्यवस्था बिगाड़ने वाले के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए... और गरीब गुर्गों को डरा धमकाकर नियमों का सख्त पालन करवाने वालों को... थोड़ा तो नियम कायदा कानून गोविंद स्वीट्स वाले को भी सिखाना चाहिए... ताकि त्योहारों की सीजन में सिस्टम में भी समानता दिखे...। - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना क्रान्तिकारी रिपोर्टर...)

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...