क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#चंद्रपुरा की अवैध कॉलोनी पर पहले कलेक्टर सा. के मार्गदर्शन में तहसीलदार सोनी ने बड़ी कार्यवाही की... और अब पंजीयक महोदय ने भी कार्यालय में नोटिस चिपका दिया...!

#चंद्रपुरा की अवैध कॉलोनी पर पहले कलेक्टर सा. के मार्गदर्शन में तहसीलदार सोनी ने बड़ी कार्यवाही की... और अब पंजीयक महोदय ने भी कार्यालय में नोटिस चिपका दिया...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 26 फरवरी 2022 / #मंदसौर ज़िले के छोटे छोटे नगरों में खेत खलियानों में खनिज विभाग की रॉयल्टी की चोरी कर भराव भर दिया... और कई अवैध कॉलोनी का जन्म हो गया... ठोस कार्यवाही ना होने से कालोनाइजर का भी होंसला बढ़ गया... और बाद में प्लॉट लेने वाला आम आदमी रोता रह गया...! ऐसी ही एक अवैध कालोनी चंद्रपुरा में कट गई... जिसकी ख़बर क्रांतिकारी रिपोर्टर ने लिखी थी... और लिखित में एक शिकायत मंदसौर तहसीलदार मुकेश सोनी को की थी... जिस पर तहसीलदार महोदय सोनी साहब ने कलेक्टर गौतम सिंह साहब के मिशन को आगे बढ़ाते हुए... ना सिर्फ अवैध कॉलोनी काटने वाले चंद्रशेखर पिता मोहनलाल सरतलिया आदि को नोटीस जारी किया... बल्कि जिला पंजीयक मंदसौर को भी पत्र जारी कर... प्लाटो की रजिस्ट्री ना करने को लिख दिया... तहसीलदार कार्यालय से जारी पत्र क्रमांक 682/री-1/2022 दिनांक 11/02/2022 में लिखा है कि... ग्राम बावड़ी कला ( चंद्रपुरा ) स्थित भूमि सर्व नंबर 29/2 रकबा 0.440 हैक्टर भूमि पर रजिस्टर्ड विक्रय पत्र का निष्पादन नही किया जाए...। इस पर पंजीयक महोदय ने भी एक कदम आगे बढ़ाते हुए... नोटिस आएगा का इंतज़ार नही किया... और क्रांतिकारी रिपोर्टर की ख़बर में से ही नोटिस निकाल कर... कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर उक्त नोटिस को ना सिर्फ चिपका दिया... बल्कि उक्त अवैध कॉलोनी की रजिस्ट्री होने आई तो उसे भी रोक दिया...! ये वाकई में अच्छी और ठोस कार्यवाही है अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ़... और ये तभी संभव होता है... जब कुनबे का मुखिया जागरूक होता है... और फिर हमारे मंदसौर जिले के मुखिया यानी कलेक्टर गौतम सिंह सा. तो बड़े जागरूक और मुस्तेद है...। जो भी हो अब अवैध कालोनाइजरों पर इसी तरह की ठोस कार्यवाही होना चाहिए... और रतलाम कलेक्टर सा. ने जो हाल अवैध कालोनाइजरो का किया... वैसा मंदसौर में भी होना चाहिए... अवैध कॉलोनियों को ना सिर्फ उखाड़ फेंकना चाहिए... बल्कि अवैध कोलोनाइजरों पर भी FIR होना चाहिए... तभी इन्हे उचित सबक मिलेगा... और ये अवैध काम रुकेगा... वरना हर कोई खेत खलियान ख़रीद कर कॉलोनी काट देगा...! - KR

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...