क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#तेलिया तालाब का जलस्तर ख़तरे से भी ऊपर हुआ... रेवास देवड़ा वाली #सड़क का हाल नदी सा हुआ...!

#तेलिया तालाब का जलस्तर ख़तरे से भी ऊपर हुआ... रेवास देवड़ा वाली #सड़क का हाल नदी सा हुआ...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 14 अगस्त 2019 / #रात भर हुए तेज बारिश से मंदसौर का तैलीया तालाब लबालब भर गया है... पानी ख़तरे के निशान से भी बहुत ऊपर बह रहा है... हालात यह हो गयी कि तेलिया तालाब के झरने वाली पुल के नीचे तो झरने का ओवर फ्लो का पानी बह रहा है... पर ऋषियानन्द कुटिया के करीब तालाब के वेस्ट वेयर का पानी आदित्य पब्लिक स्कूल से होता हुआ... मनमोहन वाटिका, संजोग गार्डन के रास्ते तालाब के झरने की पुल के ऊपर बह रहा है... यानी झरने वाली पुल से ले करऋषियानन्द कुटिया तक कि सड़क तेज बहाव वाली नदी बनी हुई है... आदित्य पब्लिक स्कूल पानी से पूरा लबालब हो गया है...! वो तो ग़नीमत रही कि पानी रात में आया... स्कूल चलते वक़्त ऐसा पानी आता तो... प्रशासन को हजारों बच्चों की जान बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ता... क्योंकि स्कूल परिसर में करीब 4 से 5 फिट पानी भर गया है... और उसका बहाव भी तेज है...? जैसे ही तालाब की स्थिति ख़तरनाक बनने की खबर फैली प्रशासन और क्रांतिकारी रिपोर्टर से भी पहले पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल साहब मौके पर पहुंचे...! वो भी जनहित में नही बल्कि स्कूल से तालाब बने अपने स्कूल की चिंता में...? नगर पालिका भी आमजन की चिंता करने की बजाए अवैध रूप से ग्रीन बेल्ट की डेंजर ज़ोन में बनी निजी संपति को बचाने में लग गयी... और सरकारी संपति यानी डिवाइडर को तोड़ने में लग गयी...? तालाब के भराव क्षेत्र में बने यश नगर के भी हालात ऐसे ही है... दुनिया की सबसे बड़ी पापों की पुल माफ करना पाइपों की पुल के भी टूटने की खबर है... घरों में पानी घुस गया है... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सुशासन भवन भी तेलिया तालाब का सब स्टेशन बन गया है...! नालों पर बने बंगले भी हिलने लगे है...? तेलिया तालाब का इतना रौद्र रूप आज से पहले कभी किसी ने नही देखा...! पर प्रकृति के साथ खिलवाड़ करके हो रहे अवैध निर्माण से अब आमजन के लिए खतरा पैदा हो गया है... जो कभी भी भयावाहक स्थिति पैदा कर सकता है... ऐसे में शासन और प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए... और अवैध निर्माण पर रोक लगाना चाहिए... तेलिया तालाब के भराव क्षेत्र को सुरक्षित करना चाहिए...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...