क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#काबरा पंप से ले कर रिलायंस पंप तक 2 करोड़ की सड़क बनी... पर गुणवत्ता के नाम पर 2 कोढ़ी की नहीं...?

#काबरा पंप से ले कर रिलायंस पंप तक 2 करोड़ की सड़क बनी... पर गुणवत्ता के नाम पर 2 कोढ़ी की नहीं...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 6 मई 2022 / #समझ में नहीं आता है कि जिस सड़क से... शहर के जिम्मेदार, सरकार में हिस्सेदार, जनता के पहरेदार निकलते है... उन्हें ये घटिया सड़के क्यों नही दिखती है... या उसमें भी...? जो भी हो लंबे विरोध के बाद काबरा पैट्रोल पंप से ले कर रिलायंस पैट्रोल पंप तक... करीब साढ़े तीन किमी की सड़क... लगभग दो करोड़ की लागत से बनी... पर सड़क की गुणवत्ता दो कोढ़ी की नहीं दिख रही...! पूरी सड़क में फिनिशिंग नही है... जगह जगह से सड़क बैठ गई है... यही नहीं शहर के मध्य बीपीएल चौराहे पर तो सड़क डामर की कम मिट्टी की ज्यादा दिख रही है... ऐसा लग रहा है कि जैसे वहां कीचड़ जमा है... और वहां से गुजरने वाले वाहनों की वजह से पहिए के निशान बन गए हैं... ऐसा डामर की सड़क में होना यानी घटिया सड़क निर्माण का सबूत देता है... पर शायद पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री आदित्य सोनी जी को अपने ऑफिस से बाहर का नही दिखता है...! तभी तो जनहित में घटिया सड़क की शिकायतों पर सोनी सा. आमजन तो ठीक वकीलों तक को धमका देते है... और CM हेल्पलाइन पर की गई शिकायत उठाने का दबाव बनाते है... यानी शिवराज सरकार की हेल्पलाइन का ही मखौल उड़ाते हैं... तो पांच करोड़ की लागत से बनी कलेक्टर कार्यालय वाली उत्कृष्ट सड़क का घटिया निर्माण करने पर... शिकायत होने के बाद भी सोनीजी कोई कार्यवाही नहीं करते है... पर दूसरी तरफ घटिया निर्माण के शौकिन ठेकेदारो को सोनीजी, केबिन में बिठाकर चाय पान करवाते है...? ऐसे में घटिया सड़क का निर्माण वाजिब भी है... क्योंकि घटिया निर्माण रोकने वाले तो... नेताओ के चहेते ठेकदारों के काबू में है...! और फिर पीडब्ल्यूडी यंत्री सोनीजी का तो इतने सालों से मन्दसौर और मन्दसौर के आसपास ही टिके रहना... नीचे से ले कर ऊपर तक आना... कही ना कही घटिया निर्माण के शौकिन ठेकेदारों का ही करम है...? ऐसे में क्रांतिकारी रिपोर्टर को क्या... आमजन को भी ज़िले के जागरूक कलेक्टर गौतम सिंह साहब से पूरी उम्मीद है... कि वे ही घटिया सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदारों पर उचित कार्यवाही करवाएंगे... साथ में अपने काम में लापरवाही और मिलीभगत करने वाले पीडब्ल्यूडी के यंत्रियों को भी सबक सिखाएंगे... और काबरा पंप से रिलायंस पंप तक बनी दो करोड़ की सड़क के घटिया निर्माण पर... ठेकेदारों का बिल रोक उन्हे भी सबक सिखाएंगे... - KR

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...