क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#ईमानदार विधायक देवीलाल धाकड़ के क्षेत्र में... भ्रष्ट RTO वैश्य ने #मजदूरों की मजबूरी के नाम पर डाका डाला... #फिर भी उसका कुछ नही बिगड़ा...?

#ईमानदार विधायक देवीलाल धाकड़ के क्षेत्र में... भ्रष्ट RTO वैश्य ने #मजदूरों की मजबूरी के नाम पर डाका डाला... #फिर भी उसका कुछ नही बिगड़ा...?
#MDS ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) मई 2020 / #देश और दुनिया कोरोना महामारी से लड़ रहे है... पर हमारे जिले के कुछ भ्रष्ट अधिकारी इस दौर में भी अपनी जेबें भरने में लगे है... ऐसे ही एक चर्चित महाशय है... हमारे RTO साहब... जिनका नाम तो ज्ञानेंद्र वैश्य है... पर इनका ज्ञान और ध्यान दोनों भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है...! मजदूरों की मजबूरी की आड़ में भी इन्होंने बड़ा खेल किया है... फर्जी बिल लगाने के चक्कर में सामाजिक संस्थाओं की सेवा पर इन्होंने प्रश्न चिन्ह लगा दिया है... राजदूत मोटर साईकिल में 11 हजार का डीज़ल भरवा कर कई मजदूरों को इन्होंने घर पहुंचा दिया है... यही नही जिन मजदूरों को कलेक्टर मनोज पुष्प साहब ने ट्रक से उतार कर बसों से घर पहुंचाया... फर्जीवाड़ा करने के लिए RTO साहब ने ट्रकों से मजदूरों को घर छोड़ना बता दिया ओर बिल लगवा दिया...? इस तरह भानपुरा, गरोठ और शामगढ़ क्षेत्र से प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के नाम पर 11 लाख का तगड़ा बिल बना दिया...? ये तो आधे ज़िले की जानकारी है... अभी आधा जिला बाकी है...! इतना बवाल मचा पर इस क्षेत्र के ईमानदार विधायक देवीलाल धाकड़ साहब ने अब तक इस पर कोई संज्ञान नही लिया...! सुना है कि दूधाखेड़ी माता मन्दिर के दान में ध्यान लगाने वाले डिप्टी कलेक्टर शिवा को सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक धाकड़ ने ही चलता करवाया और दान की 10 लाख की राशि को भी वापिस करवाया... शराब ठेके में ठेकेदारों से मिल कर शासन को करोड़ों का चूना लगाने वाले आबकारी अधिकारी कोरी पर भी मंदसौर विधायक यशपाल सिसोदिया ने सवाल उठा दिया... पर कोरोना काल में बड़ा गोलमाल करने वाले RTO वैश्य पर अब तक कोई कुछ क्यों नही बोला...? क्रांतिकारी रिपोर्टर की समझ से परे है... पर विधायक धाकड़ से उम्मीद भी है कि वे इस पर संज्ञान लेंगे... ओर भ्रष्टाचार के नए नए ज्ञान बांटने वाले मि. ज्ञानेंद्र वैश्य पर कुछ तो कहेंगे ओर करेंगे...- KR.

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...