क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

सुवासरा के कांग्रेसी सरदार ने कमाल कर दिया... ट्रैक्टर ट्रॉली रैली का विशाल आयोजन कर इतिहास रच दिया...!

सुवासरा के कांग्रेसी सरदार ने कमाल कर दिया... ट्रैक्टर ट्रॉली रैली का विशाल आयोजन कर इतिहास रच दिया...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 31 अगस्त 2018 / अब तक के राजनीतिक इतिहास में पूरे संसदीय क्षेत्र में भाजपा हो या कांग्रेस किसी ने इतनी बड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली रैली नही निकाली है...! जितनी बड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली रैली सुवासरा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक सरदार हरदीपसिंह डंग ने अपने दम पर निकाली है...! वो भी उस दौर में निकाली है... जब जनता आज भी कांग्रेस पर विश्वास करने को तैयार नही है...? वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में पूरे उज्जैन संभाग में कांग्रेस की आस को सुवासरा में जिंदा रखा... और इस बार भी ऐसा ही होगा... ऐसा विश्वास डंग ने कांग्रेस को दिला दिया है...! यानी सुवासरा में अब भी कांग्रेसी सरदार का सिक्का चल रहा है... यह भी दिख रहा है...? चुनाव से पहले गों सरक्षण, फसल बीमा और प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बढ़वाने जैसे जनहित के मुद्दों को ले कर सरदार जी ने जो जंगी प्रदर्शन किया है... वो क्षेत्र के लोगों का दिल को छूने वाला है... ये मुद्दे आमजन, किसान और गों भक्तों से जुड़े है...! गों माता की दुर्दशा पर यूँ तो कांग्रेस में कोई बोलना पसन्द नही करता है पर हरदीपसिंह और सौमिल नाहटा जैसे नेताओं को इस मुद्दे पर हमने हर बार बोलते देखा है... और दुखी होते देखा है गों माता के लिए कुछ करते हुए भी देखा है... इस लिए गों सरक्षण आज एक अहम मुद्दा है... इसके साथ ही दुखी किसान अपनी फसलों का सही मुआवज़ा चाहता है... गरीब अपना ढंग का मकान बनाना चाहता है... इस तरह सरदार जी का हर मुद्दा आम आदमी को अपने साथ जोड़ने वाला है... तभी तो इतनी बारिश में भी करीब 80 किमी दूर से 400 से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठ कर हजारों लोगों का मंदसौर आना और घण्टों यानी देर शाम तक कलेक्टर कार्यालय का घेराव करना कोई मामूली बात नही है...! आज कल पैसे दे कर लाई गयी भीड़ भी इतनी बारिश में इतनी देर नही टिकती है...! पर इस भीड़ की नींव सरदार पर विश्वास पर टिकी हुई थी...! जो भी क्रांतिकारी रिपोर्टर का तो यही मानना है कि यह सफलता तभी मिलती है... जब आम लोगों का आप पर विश्वास गहरा होता है और आपका काम बड़ा होता है...! हरदीप सिंह जैसा नेता हर दिल का अजीज होता है...! और यह बात सही है तो आगामी विधानसभा चुनाव में कम से कम सुवासरा विधानसभा में तो भाजपा की राह आसान नही है...! और वैसे भी भाजपा के जो लोग अपना क्षेत्र छोड़ कर सुवासरा की तरफ रुख करने के मूड़ में थे... वे भी कांग्रेस के सरदार का असरदार जंगी प्रदर्शन देख कर सदमें में है...! अब भूल कर भी वो सुवासरा की तरफ देखना नही चाहेंगे... ऐसा हम नही कह रहे है... बल्कि माहौल देख कर वे खुद ही समझ गए है...!

#वायदा बाजार यानी पटिए में पोरवालों ने पोरवालों को ही...

#वायदा बाजार यानी पटिए में पोरवालों ने पोरवालों को ही औंधा किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 10 नवंबर 2025 / ##वायदा बाजार यानी पटिए का सट्टा बाजार... और...

#क्रांतिकारी रिपोर्टर की खबर सच निकली... ट्रिपा बायोटेक...

#क्रांतिकारी रिपोर्टर की खबर सच निकली... ट्रिपा बायोटेक कंपनी की फैक्ट्री जहर उगल रही...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 नवम्बर 2025 / #दो दिनों पूर्व ही क्रांतिकारी रिपोर्टर...

#चंगेरी ( मल्हारगढ़ ) की ट्रिपा बायोटेक कंपनी की फैक्ट्री...

#चंगेरी ( मल्हारगढ़ ) की ट्रिपा बायोटेक कंपनी की फैक्ट्री चर्चाओं में है... एक बोला इसके निर्माण में कई नियम ताक में रख दिए गए हैं...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 30 अक्टुबर 2025 / #बड़े लोग बड़े नियम तोड़े तो भी चलता है......

#तेलिया तालाब के लिए जागरूक लोग आगे आए... ज्ञापन दे कर बोले...

#तेलिया तालाब के लिए जागरूक लोग आगे आए... ज्ञापन दे कर बोले NGT के आदेश पर भी गलत नक्शे से तालाब का सीमांकन हुआ...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 24 अक्टुबर 2025 / #मंदसौर के भूमाफियाओं का मास्टर माइंड...

#अब डॉ अंकुर पाटनी ने भी सड़क पर अवैध कब्जा कर लिया... तीन...

#अब डॉ अंकुर पाटनी ने भी सड़क पर अवैध कब्जा कर लिया... तीन चार फिट सड़क पर तो इतना ही बाहर शेड लगा दिया...।

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 16 अक्टुबर 2025 / #जिला प्रशासन की मुखिया कलेक्टर अदिति...