क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#खनिज माफियाओं के लिए काल कहलाने वाले SP पांडेयजी के राज ने मंदसौर में अवैध उत्खनन हो रहा है... फिर भी कोई रोक नही रहा है...?

#खनिज माफियाओं के लिए काल कहलाने वाले SP पांडेयजी के राज ने मंदसौर में अवैध उत्खनन हो रहा है... फिर भी कोई रोक नही रहा है...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 21 अक्टूबर 2021 / जिले के पुलिस कप्तान सुनील पांडेय जी जहाँ से आये है वहाँ पर खनिज माफियाओं का बुरा हाल करके आये है... अब उन्ही के राज में मंदसौर ज़िले में खनिज माफियाओं के हौंसले बुलंद है...! यही नही जिले के जागरूक कलेक्टर गोतमसिंह साहब के होते हुए भी खनिज विभाग कुम्भकरणी नींद सोए हुए है... कई बार अवैध उत्खनन की जानकारी, खबरें प्रकाशित होने के बाद भी ध्यान नही देते है... जब उत्तखनन होता है तब जानकारी देने के बाद भी मौके पर नही पहुंचता है... बस औपचारिकता निभाने के लिए अगले दिन खनिज विभाग स्पॉट पर पहुंचता है... तब तक खनिज माफ़िया अपना काम खत्म करके निकल लेता है... आज भी ऐसा ही कुछ हुआ... नालछा माता के पीछे मगरे पर हो रहे अवैध उत्खनन पर क्रांतिकारी रिपोर्टर ने खनिज विभाग के निरक्षको को फोन लगाया... पर उन्होंने फोन नही उठाया... तब नई आबादी थाने के जवाबदारों को भी फोन लगाया... पर उन्होंने भी फोन नही उठाया...! और अवैध उत्खनन चलता रहा...? इससे पहले भी उसी जगह अवैध उत्खनन होता रहा... पूरा का पूरा मगरा माफियाओं ने खोद डाला... जवाबदारों को खबर करने के बाद भी तत्काल कोई मोके पर नही पहुँचा... अगले दिन पहुंच कर फोटो भेज दिया... और कह दिया कि अब वहां कुछ नही हो रहा... इससे यही साबित होता है कि पुलिस हो या खनिज विभाग दोनों अवैध उत्खनन के आशिक है... तभी तो तत्काल खबर आते ही मौके पर नही पहुंचते है... यही नही कई बार तो फोन तक नही उठाते है... ऐसे में जिला प्रशासन के मुखिया गोतमसिंह और पुलिस कप्तान पांडेय जी के राज में अवैध उत्खनन कैसे रुकेगा... ये भगवान ही जाने...?- KR

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...