क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#कलेक्टर गर्ग ने आज मंदसौर नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर संज्ञान लिया... और पार्किंग स्थलों को देखा... पर इससे कुछ सुधार होगा क्या...?

#कलेक्टर गर्ग ने आज मंदसौर नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर संज्ञान लिया... और पार्किंग स्थलों को देखा... पर इससे कुछ सुधार होगा क्या...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 6 दिसंबर 2024 / #आज जिले की कलेक्टर अदिति गर्ग मैडम को मंदसौर नगर की पार्किंग व्यवस्था को देखने के लिए नगर का भ्रमण करना पड़ गया... और नगर पालिका वालों ने भी अपना पाप छुपाने के लिए मैडम को इधर उधर घुमा कर वापस भेज दिया...! जबकि हकीकत ये है कि नगर की पार्किंग व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बिगाड़ने में मंदसौर नगर पालिका ने ही अहम रोल निभाया है... इनकी मिली भगत से आज नगर की कई चौड़ी सड़के... सकरी गलियां बन कर रह गई...। कई बार शिकायतें होने के बाद भी नपा वालों ने इसकी सुध नहीं ली...! ऐसा ही एक तरोताजा मामला है नगर के प्रमुख मार्ग... यानी मुनीमजी पांवबड़ा वालों के ठीक सामने बन रहा सुरेश पमनानी का अवैध आलीशान भवन...। इतने बड़े बहुमंजिला भवन में कही भी पार्किंग की व्यवस्था तो ठीक एक इंच तक एमओएस नहीं छोड़ा गया है... यानी पूरा का पूरा निर्माण अनुमति के विपरीत लगातार हो रहा है... बार बार शिकायतें करने... व क्रांतिकारी रिपोर्टर के खबर लिखने के बाद भी नपा वालों ने इस और ध्यान नहीं दिया है... उसका नतीजा ये निकला कि पमनानी ने 12 मीटर से ज्यादा ऊंचाई तक निर्माण कर लिया... जो कि नियमानुसार अवैध है...। ऐसे में यदि कलेक्टर महोदया वाकई में नगर की पार्किंग व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर चिंतित है... तो उन्हें ज्यादा कुछ करने की बजाय... वर्तमान में पमनानी जैसे हो रहे निर्माणों को तत्काल रुकवा कर... उनके अवैध निर्माण को तुड़वा देना चाहिए... ताकि नगर में आगे से बिना पार्किंग या बिना एमओएस वाला निर्माण ना होवे... जिससे नगर की चौड़ी सड़के सकरी ना होवे...। वरना भ्रष्ट निकम्मी नगर पालिका के राज में आज नगर में जो अवैध निर्माण चल रहे है... वो कल नगर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ देंगे... पार्किंग के लिए लोग परेशान होते रहेंगे... और एक दिन नगर के लिए ये समस्या बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर देंगी...। क्रांतिकारी रिपोर्टर कलेक्टर महोदया से बस इतना निवेदन करता है... कि आप बस नगर पालिका के भ्रष्ट कारिंदो की चाबी टाइट कर दो... और अवैध निर्माण पर सख्त कार्यवाही के आदेश दे दो... नगर की आधी समस्या अपने आप हल हो जाएगी... और भविष्य में विकराल होती यातायात व्यवस्था भी बहुत कुछ सुधर जाएगी...। - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...)

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...