क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#सुना है जगाखेड़ी में बिना रास्ते की कालोनी कट रही है... बिना सूचना के उसकी नपती भी हों रही है...!

#सुना है जगाखेड़ी में बिना रास्ते की कालोनी कट रही है... बिना सूचना के उसकी नपती भी हों रही है...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 10 फरवरी 2022 / #प्रदेश भर में अवैध कालोनाइजरो पर खूब कार्यवाहियां हो रही है... जिससे शिवराज सरकार की खूब तारीफ हो रही है... लेकिन मंदसौर जिले में अब तक ऐसी कोई कार्यवाही अवैध कोलोनाइजरो पर नहीं हुई... जिससे हमारे यहां तो शिवराज सरकार की कोई तारीफ़ नही हुई... बल्कि शिवराज सरकार से जुड़े लोगों की मिलीभगत की खबरें ही समाने आई...? जो भी हों शासन प्रशासन अब तक मंदसौर जिले में तो अवैध कालोनाइजरो पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर पाया... जिस वजह से अवैध कालोनाइजरो के हौंसले बुलंद हैं... तभी तो जहां पहले पनामा लिंक वालों की 22 बीघा भूमि ना सिर्फ बिक गई... बल्कि कागजों में कालोनी तक कट कर 14 सौ रुपए स्क्वायर फीट में बिक गईं...! और अब क्रांतिकारी रिपोर्टर को मिली जानकारी के अनुसार जग्गाखेड़ी में 16 बीघा में एक अवैध कॉलोनी कटने को है... जिसमें उनका खुद का रास्ता नही है... सूत्र बताते हैं कि उसमें भी कांकड़ का सरकारी रास्ता टारगेट पर है... यहीं नही उक्त जगह की नपती भी राठौड़ी में हो रही है... बिना आसपास वालों को सूचना दिए... सादगी वाले अच्छे मंत्री जगदीश देवड़ा के नाम पर प्रशासन वालों को कड़वी घुट पिलाई जा रही है...? यानी जो देवड़ा जी जनहित में बड़े से बड़ा कदम उठा लेते है... उन अच्छे मंत्री जी के नाम पर कुछ लोग गलत काम करवाने को आतुर है... जो भी हो प्रशासन के साथ मंत्री देवड़ाजी को भी उक्त मामले में संज्ञान लेना चाहिए और अवैध तरीकों से काम करने और करवाने वाले कालोनाइजरो को ठोस सबक सिखाना चाहिए... ताकि अवैध कालोनियों वाले मामले में भी प्रदेश की तर्ज पर मंदसौर में भी शिवराज सरकार की वाहवाही हो सके... और जनता भी ऐसी लूट और परेशानियों से बच सके...। KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...