क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#पूरे ज़िले में मिशन माफिया चल रहा है... बावजूद इसके हर तरफ अवैध उत्खनन किसके संरक्षण में हो रहा है...!

#पूरे ज़िले में मिशन माफिया चल रहा है... बावजूद इसके हर तरफ अवैध उत्खनन किसके संरक्षण में हो रहा है...!
#MDS / ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 20 मार्च 2021 / #ज़िले में यू तो मिशन माफ़िया एक नम्बर चल रहा है... पर कुछ विभागों में अब भी मिलीभगत का खेल चल रहा है... उसमें खनिज विभाग का नम्बर सबसे पहला है... रेत हो या मिट्टी या फिर हो स्लेट पेंसिल... सबका अवैध खनन जोरों पर है... पर खनिज विभाग का लक्ष्य सिर्फ लिफाफों तक है...? संजीत पट्टी पर रेत खनन खूब हो रहा है... मिर्जापुरा डेम के यहाँ मिट्टी खनन जोरों पर चल रहा है... और मुलतानपुरा में शैल पत्थर यानी स्लेट पेंसिल पत्थर का अवैध उत्खनन हो रहा है...! एसपी सिद्धार्थ चौधरी साहब की पुलिस को दिख रहा है... पुलिस पकड़ भी रही है... जिला प्रशासन के मुखिया मनोज पुष्प टीम के मंदसौर तहसीलदार मुकेश सोनी भी इन मामलों में बड़े सक्रिय है... वे भी अवैध उत्खनन रोकने में लगे है... पर जिनका ये मुख्य काम है... वे खनिज विभाग वाले बस लेन देन करने में लगे है...! मंदसौर की बालक छाप सोसाइटी की सभी स्लेट पेंसिल खदानों की लीज बहुत पहले समाप्त हो चुकी है... बावजूद इसके दाऊदखेड़ी, मुलतानपुरा मगरी, कनघटी आदि क्षेत्रों में बालक छाप सोसायटी की जो खदानें थी... लीज समाप्त होने के बाद... कहने को तो अब वो प्रशासन के अंडर में है... बावजूद इसके वहाँ बड़ी मात्रा में अवैध उत्खनन हो रहा है... खनिज विभाग वालों से पुछो तो बोलते है कि हमें भी पता है...! जब पता है तो फिर अवैध खनन क्यों नही रुक रहा है... क्रांतिकारी रिपोर्टर के सूत्र बताते हैं कि बालक छाप सोसाइटी के लोगों को भी इसमें बड़ा हिस्सा मिल रहा है... यही नही दाऊदखेड़ी खदानों पर तो सरपंच, सचिव और पूर्व पटवारी गोर्वधन राठौर ने तो अवैध पट्टे तक बांट दिए है...? इस तरह मिलीभगत का ये खेल शासन को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है... और शिवराज सरकार का मिशन माफ़िया... इनका कुछ भी नही बिगाड़ पा रहा है...!

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...