क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#भाजपा के धरने में एसआई गोपाल गुणावत का मुद्दा छाया... #सबने कहा कि वो अब तक क्यों पकड़ में नही आया...?

#भाजपा के धरने में एसआई गोपाल गुणावत का मुद्दा छाया... #सबने कहा कि वो अब तक क्यों पकड़ में नही आया...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 24 जनवरी 2020 / #प्रदेश भर में कलेक्टर कार्यालयों के बाहर भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया... उसी कड़ी में मंदसौर कलेक्टर कार्यालय के बाहर भाजपा ने धरना दिया... पूरे धरने में सर्राफा व्यापारी से सोना लूटने वाले फरार एसआई गोपाल गुणावत का मुद्दा छाया रहा... भाजपा के हर वक्ता ने लम्बे समय से फरार गुणावत पर सवाल उठाया... साथ में यह भी कहा कि जिस तरह सरकार और प्रशासन फरार अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है... उनकी संपत्ति को नुक़सान पहुंचा रही है वैसा काम आरोपी फरार आरोपी गुणावत के साथ क्यों नही हो रहा...? सांसद गुप्ता ने तो यहाँ तक कहा कि अब कमलनाथ सरकार को कलेक्टर, एसपी कार्यालय की तर्ज पर एक नया लूट कार्यालय भी खुलवा देना चाहिए... ताकि लूट वाले सभी वहाँ जा सके...? विधायक यशपाल सिसोदिया ने रसूखदार अवैध निर्माणकर्ताओं का समर्थन करते है कहा कि कार्यवाही अवैध निर्माण करने वालों पर नही बल्कि उन अवैध निर्माणों को होता देख उसे मोन स्वीकृति देने वालों पर होना चाहिए... जिनकी मौजूदगी में आज भी अवैध निर्माण जारी है...! विधायक सिसोदिया पुलिस पर भी जमकर भड़के... जिस पर एक कार्यकर्ता क्रांतिकारी रिपोर्टर के कान में चुपके से बोले... कि पुलिस ने यशपालजी के यहाँ हुए 25 लाख की चोरी का आज तक पता नही लगाया ना... इसलिए भाई साहब को पुलिस पर इतना गुस्सा आया...? धरने को विधायक देवीलाल धाकड़, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा, शांतिलाल मालवीय, हितेश शुक्ला, सुषमा आर्य, अजयसिंह चौहान आदि ने भी सम्बोधित किया... धरना प्रदर्शन में नगर के नेताओं ने कम ही हिस्सा लिया... जानकारों ने कारण पिछले कार्यक्रम में बड़ी मात्रा में दर्ज हुए प्रकरण को बताया...! भाजपाईयों का संख्या बल कम देखते हुए सीएसपी नरेंद्र सोलंकी साहब ने भी पुलिस बल में भारी कटोत्री करते हुए 125 जवानों की जगह 25 जवानों को ही ड्यूटी पर लगाया... इस तरह सारी भड़ास भाषण में निकाल कर शांति से भाजपा का धरना संपन्न हुआ...। सुना था धरने का विषय तो कुछ और था... पर सबने अपनी ढपली अपना राग सुनाया... क्योंकि इसके पीछे सबका अपना अपना दर्द था... वही दर्द बाजार में आया...!

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...