क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#क्या वाकई में सुवासरा विधानसभा में सब ठीक है... पर #तस्वीरें तो कुछ और कह रही है....!

#क्या वाकई में सुवासरा विधानसभा में सब ठीक है... पर #तस्वीरें तो कुछ और कह रही है....!
#MDS ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) मई 2020 / #प्रदेश में 24 सीटों पर उप चुनाव होना है... और इसी से यह भी फैसला होना है... कि प्रदेश का मुखिया शिवराज को ही रहना है... या फिर कमलनाथ को फिर लौट आना है...! जो भी हो मुकाबला तगड़ा है... क्योंकि 15 साल बनाम 1.5 साल भारी तो पड़ रहा है...। खैर अभी हम बात कर रहे है... हमारी जिले की सबसे चर्चित सुवासरा विधानसभा सीट की... यहाँ कुछ भी सामान्य नही दिख रहा है... बल्कि भाजपा की अंदरूनी राजनीति में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है... ओर इस ड्रामे के चक्कर में कईयों को भोपाल तक चक्कर भी लगाना पड़ रहा है...! अच्छी खासी चल रही कमलनाथ सरकार को लगड़ी मार कर गिरवा कर भाजपा में आये... पूर्व विधायक हरदीपसिंह डंग के लिए लगता है राह अब भी आसान नही है... क्योंकि इनको परेशानी कांग्रेस से ज्यादा भाजपा से ही हो रही है...? तभी तो पहले ये भोपाल जाते है... CM शिवराजसिंह से मिल कर आते है... फिर आते आते क्षेत्र के लोगों को खुश करने के लिए 2 स्टेडियम जेब में रख लाते है... और सोशल मीडिया पर शिवराजजी से मिलने वाले फ़ोटो चलवाते है...! फिर कुछ दिन बाद अचानक भाजपा के ही पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार भी भोपाल में नजर आते है... और उनके भी शिवराजजी के साथ वाले फोटो सोशल मीडिया पर चलने लग जाते है...। अब समझ में यह नही आ रहा है कि शिवराज जी से मिलने का ये कोई कॉम्पटीशन चल रहा है... या किसी के इशारे पर पाटीदारजी को भी भोपाल बुला कर ठंडा करवाया जा रहा है...? जो भी हो सुवासरा में अभी कांग्रेस का तो पता नही... पर अभी तो भाजपा का भाजपा से ही मुकाबला चल रहा है... इस मुकाबले का असर सोशल मीडिया पर भी खूब देखा जा रहा है... भाजपा नेता सतीश खुराना की कुछ पोस्ट ओर डंग साहब से उनका पुराना याराना भी भाजपा में आग लगाने का काम कर रहा है...? अब देखना यह है कि भाजपा का फायर ब्रिगेड इस आग को कैसे बुझाता है... ओर पस्थितियों को कैसे काबू में किया जाता है...! जो भी हो क्रांतिकारी रिपोर्टर का मानना है कि सुवासरा विधानसभा को जितना आसान समझा जा रहा... वैसा तो कुछ भी नजर नही आ रहा... क्योंकि भाजपा को यहाँ कांग्रेस के साथ असंतुष्ट भाजपा से भी लड़ना है... तब जा कर डंग साहब ओर भाजपा को कुछ मिलना है...? - KR

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...