क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#एक बार फिर सीएमएचओ डॉ.चौहान की हुई खिंचाई... कलेक्टर साहब बोले इसी तरह का काम करते रहे तो हो जायेगी जल्द बिदाई...?

#एक बार फिर सीएमएचओ डॉ.चौहान की हुई खिंचाई... कलेक्टर साहब बोले इसी तरह का काम करते रहे तो हो जायेगी जल्द बिदाई...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 12 अप्रैल 2024 / #कहते है मंदसौर में एक से बढ़ कर एक सीएमएचओ आए... जिन्होंने बड़े बड़े काम किए... पर अभी वाले सबसे बड़े वाले साबित हो रहे है... जो शासन के नियमों के विरुद्ध काम करने में सबसे आगे है... और इसी चक्कर में आए दिन इनको सावर्जनिक रूप से फटकार लगती रहती है... पर ये उसकी परवाह किए बिना अपने गलत काम करते ही रहते है...! सूत्र बताते है कि पहले जिला पंचायत की भरी बैठक में इनको खूब फटकार लगी... और अब कलेक्टर कार्यालय हुई बैठक में कलेक्टर दिलीप यादव साहब ने खूब फटकार लगाई...! अबकी बार बैठक में मुद्दा था शामगढ़ ट्रांसफर होने के बाद भी... चर्चित कर्मचारी यशपाल राठौर को अवैध रूप से सीएमएचओ कार्यालय में क्यों बिठाए रखा...। क्रांतिकारी रिपोर्टर के सूत्र बताते है कि कलेक्टर यादव साहब ने जब सीएमएचओ से पूछा तो उन्होंने तो मना कर दिया था कि यशपाल को नही बिठा रखा... पर जब खाद्य अधिकारी जामोद से कलेक्टर साहब ने पूछा तो उन्होंने बोला कि हां यशपाल अब भी सीएमएचओ कार्यालय में ही बैठता है...! फिर क्या कलेक्टर साहब ने भी सीएमएचओ को खूब फटकार लगाई... और कहा कि इसी तरह के काम करते रहोगे तो हो जायेगी जल्द बिदाई...? इसके बाद सुना है यशपाल सिंह राठौर की तो सीएमएचओ कार्यालय से बिदाई हो गई है...। सूत्रों की माने तो सीएमएचओ चौहान का कोई भतीजा जयदीप है... जो यशपाल एंड कंपनी के साथ मिल कर सारे खेल करता है... और फिर उन खेलो से कमाया धन आपस में बांट लिया जाता है... इसी अवैध कमाई से गत दिनों सीएमएचओ को जन्मदिन पर 65 हज़ार का आईफोन जयदीप, यशपाल एंड कंपनी ने गिफ्ट किया...! अब कोई छोटा सा कर्मचारी जब सीएमएचओ को 65 हजार का गिफ्ट दे रहा है तो सोचो वो कितने बड़े बड़े काम कर रहा होगा... ये भी जांच का विषय है... दूसरा सीएमएचओ का भतीजा जयदीप क्यों रोज सीएमएचओ कार्यालय में आता है... आखिर वो यहां करता क्या है... और रात में आईपीपी6 में क्या चलता है... ये बात शायद सीएमएचओ को छोड़ सबको पता है...? खैर जो भी हो पर जुलाई से ले कर अब तक जो भी काम सीएमएचओ कार्यालय में हुए है... जैसे ट्रांसफर या अवैध अटैचमेंट हुए है... उनकी जांच होना आवश्यक है... क्योंकि अवैध काम फ्री में तो होते नही... और हुए तो इसकी कितनी फीस लगी और ये फीस किस किसने ली...? इसकी जांच होनी चाहिए... और ये बात जिला पंचायत बैठक तक में भी उठी है...! - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...) - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...