क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#अशोक वालों का नाम चाहे अशोक ट्रेवल्स हो गया... पर काम आज भी अशोक ट्रांसपोर्ट वाला ही हो रहा...!

#अशोक वालों का नाम चाहे अशोक ट्रेवल्स हो गया... पर काम आज भी अशोक ट्रांसपोर्ट वाला ही हो रहा...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 24 फरवरी 2024 / #एक समय मंदसौर, प्रतापगढ़ में अशोक ट्रांसपोर्ट का नाम चलता था... यहां का अस्सी प्रतिशत लोडिंग और लगेज का काम यही ट्रांसपोर्ट करता था... अब वही अशोक ट्रांसपोर्ट, अशोक ट्रेवल्स हो गया... पर बसों में काम आज भी लोडिंग वाहन यानी ट्रर्को जैसा ही हो रहा...। और ये किसी से छुप कर नही बल्कि खुलेआम हो रहा...। और वहां हो रहा... जहां से जिले के जवाबदार, ज़िम्मेदार लोगों का आना जाना होता है...! पर कोई कार्यवाही करने करवाने की जुर्रत नहीं करता है और ये काम निरंतर हर रोज यूहीं चलता रहता है... सरदार पटेल चौराहे पर स्टेडियम के पास... अशोक ट्रेवल्स के ऑफिस के बाहर रोज सुबह जितनी भी बसे आती है... वो सवारी से नही बल्कि सामान से ओवर लोड हो कर आती है...। और वही पर से सारा माल उतारा चढ़ाया जाता है... देख कर ऐसा लगता है जैसे ट्रक को मोडीफाय करके बस जैसा बना दिया... पर काम आज भी उसमे ट्रको वाला ही हो रहा...! ये लापरवाही कभी भी बड़ी दुर्घंटना को अंजाम दे सकती है... पर शायद जिम्मेदार लोगों की नींद भी दुर्घटना घटने पर ही खुलती है... और कार्यवाही भी दो चार बेगुनाहो के मरने के बाद ही होती है...? तभी तो कोई इस गंभीर लापरवाही की और देखने वाला नही है...! क्रांतिकारी रिपोर्टर का कलेक्टर दिलीप यादव साहब और एसपी अनुराग सुजानिया साहब से जनहित में निवेदन है कि... आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस के पास ऐसी लापरवाही देखने का शायद वक्त नहीं है... तो आप ही इस और देख लीजिए... और कोई बेगुनाह इसकी भेंट चढ़े उससे पहले इसको रोक दीजिए...। - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...) - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...