क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#दलौदा मंडी के पास शासकीय सर्वे नं 67 पर भूमाफियाओं ने दुकानें तान दी... पटवारी पंचनामा, पंचायत तक ने उन्हें अवैध घोषित करार दी...!

#दलौदा मंडी के पास शासकीय सर्वे नं 67 पर भूमाफियाओं ने दुकानें तान दी... पटवारी पंचनामा, पंचायत तक ने उन्हें अवैध घोषित करार दी...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 4 जनवरी 2025 / #जिले में कई जगह शासकीय भूमियों को मुक्त करवाने का काम जोर शोर से चल रहा... पर दलौदा तहसील में शायद ये मिशन भूमाफिया फाइलो में ही धूल खा रहा... यहां तो शिकायतें होने के बाद भी कुछ नहीं हो रहा... बस नोटिस दो, नोट लो जैसा ही खेल चल रहा...? यूं तो पूरी दलौदा तहसील क्षेत्र में कई जगह शासकीय भूमियों में बड़े खेल हुए है... वो चाहे नंदावता के सरकारी स्कूल की भूमि पर पूर्व सरपंच का आलीशान मकान हो... या करनाखेड़ी के ईट भट्टे की आड में शासकीय भूमि हड़पने का मामला हो... सब में गोलमाल हो रहा है... तहसील, आरआई, पटवारियों की मिलीभगत से शासकीय भूमियों को ठिकाने लगाया जा रहा है...! और ऐसा ही कुछ दलौदा मंडी से लगी शासकीय भूमि सर्वे नं 67 पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा करके दुकानें बना ली है... जिसकी लिखित शिकायतें हुई है... उसके बाद हुई जांच में उक्त दुकानें शासकीय भूमि पर होना पाई है... पंचायत ने भी उन्हें अवैध बताई है... और कहा है कि कवरलाल राठौड़, जुगलकिशोर तोतला, ईश्वरलाल आदि को उक्त दुकानों की कोई अनुमति पंचायत से नहीं ली है... बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्यवाही भूमाफियाओं के खिलाफ नहीं हुई है... और ना ही उक्त भूमि अब तक मुक्त हुई है...। इससे ये साबित होता है कि दलौदा तहसील भूमाफियाओं से मिली हुई है... तभी मोहन सरकार और कलेक्टर अदिति गर्ग की मंशा के विपरीत काम कर रही है...। ऐसे में क्रांतिकारी रिपोर्टर का मानना है कि कलेक्टर महोदया को मामले में संज्ञान लेना चाहिए... और उक्त शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करके बनी अवैध दुकानों पर बुल्डोजर चलवाना चाहिए...। - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...)

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...