क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#नपा के पास आग बुझाने का संसाधन पूरा होता... तो #कुमावत बेग वाले के इतना नुकसान नही होता...!

#नपा के पास आग बुझाने का संसाधन पूरा होता... तो #कुमावत बेग वाले के इतना नुकसान नही होता...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) अक्टूबर 2020 / #जब से नगर पालिका मंदसौर के अध्यक्ष की सीट पर भाजपा का राम कोटवानी बैठा है... तब से आम जन का भला क्या होता है... ये भुला दिया गया है... यहाँ सिर्फ अपने अपने फ़ायदे का काम ही होता है... जनहित का शब्द तो शायद कोटवानी की डिक्शनरी में ही नही होता है...! नगर पालिका को कुंजड़े की दुकान बना कर सारे नियम कायदे कानून ताक में रख कर काम हो रहा है...? तभी तो शहर का आम नागरिक आज परेशान हो रहा है... शहर के कोने कोने में गड्ढे हो रहे है... बीच चौराहे पर नाले उखड़े पड़े है... यही नही, कही आग लग जाये... तो नपा में स्ट्रीट लाइट ठीक करने वाले लाइनमैन जान जोखिम में डाल कर बिना संसाधनों के ही आग बुझाने लगते है... आग बुझाने वाली पूरी किट तो दूर उन्हें हाथ के ग्लोबज या धुएं से बचने के लिए मास्क या हेलमेट तक नही दिए जाते है... कल धन तेरस पर युवराज क्लब के सामने स्थित कुमावत बेग वाले के तुलसी फॉम्स शोरूम पर आग लग गयी... आग बुझाने के लिए नपा के अनट्रेंट कर्मचारियों ने जान जोख़िम में डाल कर बिना संसाधनों के आग बुझाने का घण्टों प्रयास किया... लेकिन तब तक बेग वाले को लाखों का नुकसान हो गया... यानी धन तेरस पर जिंदगी भर कर मेहनत से कमाया धन आग और फिर उसे बुझाने वाले पानी में बह गया...! क्रांतिकारी रिपोर्टर को समझमें यह नही आता है कि कोई भी व्यक्ति जनसेवक किसके लिए बनता है... दलाली और कमीशन से अपनी जेबें भरने के लिए या जनता की सेवा के लिए...? लेकिन मंदसौर नपाध्यक्ष को इन बातों से कोई लेना देना नही है... उनने नपाध्यक्ष बनने के लिए लाखों खर्च किये है... तो करोड़ो कमाना एक व्यापारी का सबसे पहला काम होता है... तभी तो आज जनता परेशान है... पर नपाध्यक्ष अपने काम में व्यस्त है...! खुद के ऐशो आराम के लिए लाखों खर्च कर नया लक्झरी कमरा नपा में बन रहा है... जबकि पहले से ही नपाध्यक्ष का शानदार कमरा है...? यानी आग बुझाने के संसाधन हो ना हो... आम जन के जान माल की सुरक्षा हो ना हो... पर दलाली और कमीशन के साथ ऐशो आराम का पूरा इंतज़ाम हो...! यही लक्ष्य वर्तमान नपाध्यक्ष का दिख रहा है...जो आने वाले नपा चुनाव में भाजपा का नुकसान दे सकता है...? - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...