क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#राम के बोल बचन और अहंकार, कही भारी ना पड़ जाए... और चंद दिनों में #भाजपा का माहौल खराब ना जाए...?

#राम के बोल बचन और अहंकार, कही भारी ना पड़ जाए... और चंद दिनों में #भाजपा का माहौल खराब ना जाए...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 फरवरी 2020 / #कुछ लोग कह रहे है कि नगर पालिका अध्यक्ष उप चुनाव में भाजपा की और से पहला हक भाजपा के पार्षद राम कोटवानी का है...! और ऊपर वाले भी इन्हें ही मौका देना चाहते है... तो क्रांतिकारी रिपोर्टर उन कुछ लोगों और ऊपर वालों को शहर में चल रही चर्चाओं से अवगत करवाना चाहता है... और लोगों की मन की बात बताना चाहता हु... माना कि राम ने उप चुनाव को ले कर लंबी लड़ाई लड़ी... पर जो कांग्रेस हनीफ़ शेख़ को नपाध्यक्ष नही बनाना चाहती थी... उस काम को भी राम ने ही आसान किया... और हाईकोर्ट में ये कहा कि जब तक उप चुनाव ना हो तब तक किसी को नपाध्यक्ष नियुक्त किया जाए... उसके बाद ही 5 माह बाद शेख साहब का पदभार ग्रहण हुआ...! यानी चंद महीनों में जो लूट का खेल नपा में हुआ है... उसमें राम का भी हाथ रहा है...? ऐसा लोगों का मानना है... साथ में राम के बड़बोलेपन की भी खूब चर्चा हो रही है... कोई कहता है कि 78 लाख की कोई गाड़ी राम ने बुक करवा ली है... तो कोई कहता है कि नपाध्यक्ष के बाद राम पार्षद और कर्मचारियों को छोड़ किसी को भी अपने केबिन बिना अपॉइंटमेंट के नही आने देगा...! इस तरह की बातें शहर में खूब चल रही है... ऐसे में यदि कलयुग का ये राम नपाध्यक्ष बन जाये... तो भाजपा के नपा में अच्छे दिन शायद फिर लौट कर आये...! जो भी हो राम के अहंकार और बड़बोलेपन से ऊपर वाले चाहे परिचित ना हो... पर नीचे वाले स्थानीय नेता इनकी आदतों से अच्छे से वाकिफ है... सीएमओ सविता प्रधान की वजह से कांग्रेस के हनीफ़ शेख़ परिषद की खूब बदनामी हो गई है... चंद महीनों में लुटपट्टी के कई बड़े रिकार्ड बने है... यदि भाजपा को इसका लाभ उठाना है तो किसी शांत स्वभाव के अच्छे व्यक्ति को नपाध्यक्ष का उप चुनाव लड़वाना चाहिए... ताकि शहर में भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे... वरना ये राम सतयुग का नही बल्कि कलयुग का है और इसमें रावण से भी ज्यादा अहंकार और घमंड है... इसमें राम नाम जैसा कुछ भी नही है... पर भाजपा का राम नाम सत्य करने वाले सभी गुण मौजूद है...?

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...