क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#जन सहयोग से अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है... पर अरबों की संपत्ति वाला मंदसौर का राम मंदिर आज भी जिम्मेदारों की और देख रहा...!

#जन सहयोग से अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है... पर अरबों की संपत्ति वाला मंदसौर का राम मंदिर आज भी जिम्मेदारों की और देख रहा...!
#MDS - ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर ) कहने को तो शिवराज सरकार में एक नही बल्कि कई बड़ी कार्यवाहियां हुई है... और माफियाओं से शासकीय जमीनें छुड़ाई गई है... पर मंदिरों मामले में अब भी शासन हो या प्रशासन... कुछ खास नहीं कर पाए है...! आज मंदसौर के कई मंदिरों की बेशकीमती जमीनो पर लोगों ने कब्ज़ा कर रखा है... जिन्हे प्रशासन ने समय समय पर चिन्हित भी किया है... पर कार्यवाही के नाम पर कुछ ख़ास नहीं हुआ है...? ऐसा ही कुछ मंदसौर के श्रीराम और लक्ष्मण मंदिर सहित अन्य मंदिरों को ले कर हुआ है...। पूर्व कलेक्टर साहबो ने जोर शोर से इन मंदिरों की बेशकीमती जमीनो को मुक्त कराने के लिए काम किया... पर सफलता के नाम पर कुछ नही हुआ...! जिस श्री राम मंदिर के नाम पर पूरी रामटेकरी बसी... उसी रामटेकरी की दशा और दिशा सुधर गई... पर इसी रामटेकरी के राम मंदिर की दुर्दशा आज तक नहीं सुधरी है... जिसके पास कहने को तो अरबों खरबों की संपत्ति है... रामटेकरी सहित मेघदूत नगर जैसे पाश एरिये यानी वात्सल्य स्कूल के पास 100 बीघा जमीन है... जिन पर मन्दिर पुजारी की मिलीभगत से आज भी अवैध कब्जे है...। जिस मंदिर की वात्सल्य स्कूल के पास की कृषि भूमि पर प्रतिवर्ष लाखों की फसल होती है... उस श्रीराम जी के मंदिर पर साल में एक बार भी चुने की पुताई तक नहीं होती है... यानी मंदिर को तो ठीक भगवान तक को चुना लगाने का काम हो रहा हैं...? एक तरफ़ राम भक्तो की सरकार में अयोध्या में जन सहयोग से भव्य मंदिर बन रहा है... वही एमपी की राम भक्तो की सरकार में मंदसौर का अरबों खरबों की संपत्ति वाला श्री राम मंदिर आज भी खंडर बना हुआ है... ऐसे में कलेक्टर गौतम सिंह साहब को श्री राम मंदिर के मामले में संज्ञान लेना चाहिए... और मंदिर की बेशकीमती जमीन को मुक्त करवाना चाहिए... ताकि मंदिर का जीर्णोद्वार हो ना हो पर उसका उद्धार तो हो सके...। KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...