क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#नेताओं के यार... सफेदपोश ठेकेदार... मुकेश सिंघई पर... #प्रो.गुप्ता की पत्नी और बेटी की गैर इरादतन हत्या का मामला हुआ दर्ज...!

<b>#नेताओं के यार... सफेदपोश ठेकेदार... मुकेश सिंघई पर... #प्रो.गुप्ता की पत्नी और बेटी की गैर इरादतन हत्या का मामला हुआ दर्ज...!</b>
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 17 मार्च 2020 / #माफ़िया की परिभाषा क्या होती है... और इसकी जद में कौन कौन आता है... ये कमलनाथ सरकार ने बताया है... सरकार पर चाहे संकट के बादल छा रहे है... उसके जाने के पूरे आसार बन रहे हो... पर कमलनाथ सरकार द्वारा जारी अभियान अब भी नही रुके है... उसी का नतीजा ये निकला कि नेताओं से घनिष्ठ संबंध रखने वाले ठेकेदारों को भी घटिया निर्माण और लापरवाही का परिणाम भुगतना पड़ रहा है...! ऐसा ही कुछ हुआ है क्षेत्र के ताकतवर सफेदपोश ठेकेदार मुकेश सिंघई साहब के साथ... इनके बारे में कहा जाता है कि ये नेताओ के जिगरी यार है... और मनासा के कांग्रेस नेता मंगेश सिंघई के भाई साहब है... बावजूद इसके खूब जोर लगाने के बाद भी 6 माह बाद घटिया निर्माण के फस्ट क्लॉस ठेकेदार मुकेश सिंघई के खिलाफ कॉलेज के प्रोफेसर आरडी गुप्ता की पत्नी बिंदु गुप्ता और बेटी श्रुति गुप्ता की गैर इरादतन हत्या करने का मामला दर्ज हो गया है...। जिले के ईमानदार पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में चली लंबी जांच के बाद उक्त मामला दर्ज हुआ है... पुलिस कप्तान के ख़ास सिपहसालार सीएसपी नरेंद्र सोलंकी ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त 2019 में बाढ़ के दौरान घटिया निर्माण की वजह से वायडी नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर में एक रिटर्निंग पाल बह गई थी... जिसमें प्रो. गुप्ता की पत्नी और बेटी की मौत हो गई थी... उसी मामले की जांच चल रही थी... जांच में ठेकेदार मुकेश सिंघई को दोषी पाया गया... और उनके खिलाफ वायडी नगर थाने में प्रकरण क्रमांक 117/2020 गैर इरादतन हत्या के मामले में आईपीसी की धारा 304A और घटिया निर्माण करने पर आईपीसी की धारा 288 के तहत मामला दर्ज किया गया है...! क्रांतिकारी रिपोर्टर का मानना है कि मंदसौर जिले का यह पहला मामला है जब लापरवाही करने वाले किसी निजी और ऊंची पहुंच वाले सफेदपोश कथित समाजसेवी ठेकेदार के खिलाफ इतना बड़ा मामला दर्ज हुआ है... लाख जोर लगाने के बाद... लाखों का खर्चा करने के बाद भी पुलिस के आगे उक्त नेता भाई, नेता यार ठेकेदार का कुछ नही चला है... और उनके खिलाफ मामला दर्ज हो ही गया है... वाकई में पुलिस की ये कार्यवाही तारीफ के काबिल है... जो पीड़ितों को न्याय दिलाने और न्याय के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए काफी है...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...