क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नगरी का हायर सेकेंडरी स्कूल... अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को नही ये मंजूर...!

#भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नगरी का हायर सेकेंडरी स्कूल... अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को नही ये मंजूर...!
#MDS / ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) #वर्तमान में भ्रष्टाचार तो जैसे शिष्टाचार बन गया है... इसके बिना तो विकास का अब कोई कार्य नही होता है... जवाबदार, जिम्मेदार, पक्ष, विपक्ष सब चुप रहते है... तभी तो पक्ष वाले विपक्ष की भूमिका में सड़क पर आ जाते है...! ऐसा ही कुछ हुआ मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के नगरी में... जहाँ घटिया निर्माण को लेकर लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के बाद... अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन ने इस घटिया निर्माण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे आना पड़ा... स्कूल की शासकीय बिल्डिंग के निर्माण कार्य में खूब भ्रष्टाचार हो रहा है... इसके खिलाफ नगरी के छात्रों ने मोर्चा खोल दिया... भाजपा राज में ये काम भाजपा के ही अनुसांगिक राष्ट्रीय संगठन... विद्यार्थी परिषद को करना पड़ा... संगठन के छात्रों द्वारा नगरी में बनाई जा रही हाई स्कूल की बिल्डिंग में हो रहे भ्रष्टाचार तथा घटिया निर्माण को लेकर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन करना पड़ा... अपने ही गाँव में अपने ही छात्र संगठन के विरोध प्रदर्शन को रोकने और छात्रों को समझाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया मौके पर पहुँचना पड़ा... पर उनके ही गाँव में हो रहे भ्रष्टाचार की बात पर... उनके ही गाँव के छात्र और उनकी ही भाजपा के अनुसांगिक संगठन के लोगों ने उनकी बात नही सुनी... उन्हें मंडल अध्यक्ष के साथ वहाँ से चुपचाप खाली हाथ निकलना पड़ा...। कुछ छात्रों का कहना था... कि जो अपने राज में अपने गाँव में भ्रष्टाचार नही रोक पा रहे... वो ज़िले में भ्रष्टाचार कैसे रोक पाएंगे...? खैर ये इनके आपस की बात थी... पर बात तो सही साठ और जनहित की थी... क्योंकि निजी तौर पर आपके ईमानदार या अच्छा होने से किसी का भला नही होता... बल्कि इस ईमानदारी का प्रदर्शन सावर्जनिक तौर पर करना जरूरी और अहम होता है... तभी जा कर समाज का भला होता है...। इस विरोध प्रदर्शन में छात्र संघ संगठन मंत्री राहुल चौबे, पवन शर्मा, विभाग संयोजक कृष्णकांत, जिला सहसंयोजक गुरदीप सिंह आंजना, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लोकेश गुर्जर भाग संयोजक भैरव सिंह सिसोदिया, विभाग संयोजक विजय गर्ग, जिला प्रमुख निखिल भंडारी, जिला प्रमुख आशुतोष रामावत, नगरी नगर अध्यक्ष किशन खारोल, रोहित बग्गड़, मनोज प्रजापत, दिलकुश मालवीय, वासुदेव बंबोरिया, महेंद्र सिंह राठौर, संजय खारोल, विकास खारोल, छात्रा प्रमुख पुष्पा, धाकड़ तुलसी धाकड़, वंदना धाकड़, भावना धाकड़, उमा खारोल सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे... प्रशासनिक अधिकारी दलौदा तहसीलदार नायब तहसीलदार, दलौदा थाना पुलिस ने स्थित को काबू रखने का अच्छा काम किया... और छात्रों को समझा कर विरोध प्रदर्शन को ठंडा किया...।

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...