क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#शिक्षा विभाग का बंशीलाल पाटीदार नाम का ये महाभ्रष्ट... जिससे विभाग के लोग ही है त्रस्त...!

#शिक्षा विभाग का बंशीलाल पाटीदार नाम का ये महाभ्रष्ट... जिससे विभाग के लोग ही है त्रस्त...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 26 मार्च 2024 / #जब शिक्षा देने वालों के ही शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की शिक्षा दी जाएगी... तो सोचो इस क्षेत्र के शिक्षा देने वाले केंद्रों की क्या स्थिति होगी...भगवान ही जाने...! पर अभी क्रांतिकारी रिपोर्टर वो बता रहा है जो वो जानता है... मंदसौर जिला शिक्षा विभाग में एक अधिकारी ऐसा है... जिसकी जात, धर्म और कर्म सिर्फ पैसा है... इसके लिए ये किसी को भी धोखा दे सकता है... मजबूर लोगों को परेशान कर सकता है... बड़े से बड़ा भ्रष्टाचार कर सकता है... और जिसका नाम है बीएल पाटीदार उर्फ़ बंशीलाल पाटीदार उर्फ़ पटेल साहब...? इन महाभ्रष्ट बंशीलालजी को पटेल साहब कहलवाने का बड़ा शौक है...! खैर साहब कहलवाने का शौक तो ठीक है... पर लूटपट्टी और भ्रष्टाचार का एकस्ट्रा लार्ज वाला शौक बिलकुल भी जनहित में नही है...। इनका सबसे बड़ा शौक ही आज कई लोगों के लिए मुसीबत बन गया है... जिसकी आए दिन शिकायते होती रहती है...। इन्होंने गरोठ में रहते हुए कंप्यूटर घोटाला किया... फिर बूढ़ा में रहते हुए भी कर्मचारियों तक को लूट खाया... अमलावद में लाखों का भ्रष्टाचार किया... नारायणगढ़ में भी चपरासी तक को लुटा... मंदसौर के हायर सेकेंडरी क्रमांक 2 में भौतिक प्रयोग शाला का सामान बेंच खाया...। पर इनके खिलाफ हुई शिकायतों पर कुछ नही हुआ...? इस तरह इन्होंने खूब माल कमाया...। सूत्र बताते हैं कि कल के नालीखेड़ा के दो बीघा ज़मीन के मालिक ये मास्टर साहब... आज रिछाबच्चा में 20 बीघा ज़मीन के जागीरदार है... इनके पास मंदसौर के पाश कालोनियों में कई बड़े बड़े मकान है... इंदौर में बड़ा सा फ्लैट् है...। दो कार, दो बाईक, दो स्कूटी है... यानी आय से अधिक की करोड़ों की संपत्ति है...! बेटे पर करोड़ों खर्च कर दिल्ली से डॉक्टरी करवाई जा रही है... डॉक्टरी का अभी तो पहला साल है पर घर के बाहर नेम प्लेट पर डॉक्टर तुषार पटेल लिखवा दिया गया है...? यानी इन महाभ्रष्ट पटेल साहब को शेखी बघारने का बड़ा शौक है...! इनकी कितनी भी शिकायत कर लो कुछ नही होता है... क्योंकि इनको जिला शिक्षा अधिकारी को ही बोतल में उतारना आता है... अधिकारी कोई भी आए... वो इसी महाभ्रष्ट की रक्षा में लग जाता है... और ये विभाग के ही लोगों को लूट खाता है...? इससे विभाग के पेंशनर भी बड़े परेशान है... छोटे कर्मचारी त्रस्त है...! अब देखते है कलेक्टर दिलीप यादव साहब भी इसका इलाज कर पाते है या नहीं कर पाते है... क्योंकि गेंद अब जनसुनवाई में यानी कलेक्टर साहब के पाले में है... और अब वे ही इस महाभ्रष्ट का कोई ढंग का ईलाज कर सकते है... बाकी तो...! - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...)

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...