क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#भोपाल कलेक्टर का शिक्षा माफिया और किताब माफियाओं के खिलाफ शुरू किया... 15 जनवरी से पहले किताबों की लिस्ट है देना...?

#भोपाल कलेक्टर का शिक्षा माफिया और किताब माफियाओं के खिलाफ शुरू किया... 15 जनवरी से पहले किताबों की लिस्ट है देना...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 3 जनवरी 2025 / #वैसे मप्र की मोहन सरकार कई मायने में असरदार सरकार साबित हो रही है... वो चाहे पटवारियों पर नकेल कसने की बात हो या लोकायुक्त में बड़े बड़े मगरमच्छ फंसाने की बात हो... या फिर भूमाफिया और शिक्षा माफिया पर तगड़ी कार्यवाही की बात हो... सब जगह अच्छा काम हो रहा है...। पर मंदसौर का शिक्षा विभाग अब भी शिक्षा माफियाओं को बचाने में लगा है... और इसमें शिक्षा अधिकारी लोकेंद्र डाबी का बड़ा हाथ है...! खैर अभी बात कर रहे है भोपाल की... जहां के कलेक्टर ने अभी से शिक्षा माफियाओं पर लगाम कसने की तैयारी कर ली है... भोपाल जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने राजधानी में संचालित प्राइवेट स्कूलों को शैक्षणिक सामाग्री अभिभावकों को नहीं बेचने का आदेश जारी किया है... प्राइवेट स्कूल्स अगर आदेश का पालन नहीं करते हैं तो दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्राइवेट स्कूल्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी... ऐसा एक आदेश जारी करके निजी स्कूलों को कह दिया है कि... प्रवेश की पूरी जानकारी दो... 15 जनवरी से पहले किताबों की सूची दो... और किताबों की लिस्ट को भी सार्वजनिक करो...। यही नहीं इससे आगे कहा गया कि... जो भी निजी स्कूल किसी तय दुकान से यूनिफॉर्म और किताबों खरीदने के लिए दबाव बनाएगा... उनके खिलाफ FIR दर्ज तक करवाया जाएगा...। इस तरह भोपाल कलेक्टर ने शिक्षा माफियाओं से निपटने का पूरा प्लान बना लिया है...। अब मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग मैडम को भी उक्त मामले में संज्ञान लेना चाहिए... और शासन की मंशा अनुरूप मंदसौर में भी शिक्षा माफियाओं के खिलाफ ऐसा ही कुछ करना चाहिए...। वरना पूरा शिक्षा विभाग तो निजी स्कूलों वालों के यहां गिरवी पड़ा है... इन्होंने तो आज तक पूर्व कलेक्टर दिलीप यादव के आदेशों को ही ताक में रख रखा है... और कई जांच में दोषी पाए गए निजी स्कूलों को बचाया जा रहा है...। क्रांतिकारी रिपोर्टर के सूत्र बताते है कि ये काम शिक्षा अधिकारी लोकेंद्र डाबी एंड कंपनी का है...? ऐसे में कलेक्टर महोदया को ही इस और ध्यान देना चाहिए... और जनहित में भोपाल जैसा काम मंदसौर में भी करना चाहिए...! - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...)

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...