क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#मंदसौर में फिर से भूमाफिया, सर उठाने लगे है... कोई बदमाशों के सौदे खरीद रहे... तो कोई शरीफों के सौदे में गड़बड़ी कर रहे...!

#मंदसौर में फिर से भूमाफिया, सर उठाने लगे है... कोई बदमाशों के सौदे खरीद रहे... तो कोई शरीफों के सौदे में गड़बड़ी कर रहे...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 10 मार्च 2023 / #पुराने लोग कह गए है कि... जर, जोरू और जमीन... ये है बड़े विवादों की जड़...। वाकई में इस मंदसौर में यदि कोई बड़ा अपराध या संगठित अपराध बढ़ा है... तो उसके पीछे जमीनों से जुड़ा हुआ विवाद ही रहा है... यहां काले सोने से ज्यादा... काली मिट्टी वाली जमीनों में लफड़े ज्यादा हुए है...। पर कुछ सालों से शासन, प्रशासन और पुलिस की सख्ती के चलते बहुत कुछ रुका भी है...। पर अब धीरे धीरे फिर से जमीनों के लफड़े वाले मामले सामने आने लगे है... और फिर से इसमें सफ़ेद पोश भूमाफिया सक्रिय हो गए है...! अभी दौलतपूरा की 12 बीघा जमीन को लेकर एक समाजसेवी गैंग के माननीय संघवीजी, अजगर सा. पुराणा सा. और बेहद कीमती का मामला... अभी चर्चाओं और पुलिस पूछताछ में चल ही रहा था कि... इसी बीच एक और सफ़ेद पोश गुप्ता, लाहौरी और पापड़ भूमाफिया गैंग की खबर मार्केट में आने लगी है...।ये गैंग भी बड़ी शातिर है... सीधे सादे लोगों को अपनी चंगुल में फंसा कर... उनके साथ चार सौ बीसी करती है...। क्रांतिकारी रिपोर्टर को भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार... इस गैंग ने खिलचिपूरा और लदुना में बड़ी गड़बड़ी की है... जमीन के बदले जमीन देने की बात करके पलट ली है...? सुना है कि खिलचिपुरा वाले मामले में तो पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में गुहार लगाई है... पर लदूना वाले पीड़ित को अब भी इन्ही चार सौ बीसी करने वालों पर भरोसा है...! जो भी हो ये सफ़ेद पोश भूमाफिया... फिर से मंदसौर का माहौल खराब कर सकते है या करवा सकते है... और शांत शहर को अपराधियों को हवाले कर सकते है...? क्योंकी पहले भी ऐसा हुआ है... जब जमीनों के मामले में अपराधियों ने सफ़ेद पोशो के साथ मिलकर... खुलेआम खून खराबा किया है... कई सीधे सादे व्यापारियों को मौत के घाट उतार दिया था...। वर्तमान में भी यही स्थिति बनती नजर आ रही है... संजीत रोड़ सरस्वती स्कूल के सामने छाजेड़ वाले मामले में भी ऐसा ही कुछ होता दिख रहा है...! इन मामलों को जिले के तेजतर्रार पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया सा को संज्ञान में लेना चाहिए... और गड़बड़ियां करने वाले सफेद पोश लोगों पर नकेल कसना चाहिए... ताकि शहर और जिले में शांति बनी रहे... और गड़बड़ी करने वाले भुमाफियाओ और अपराधियों में पुलिस का खोफ कायम रहे...। - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रांतिकारी...)

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...