क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#लंबी लड़ाई के बाद भाजपा का राम तो जीत गया... पर #इसमें भी बड़ा खेल हो गया...?

#लंबी लड़ाई के बाद भाजपा का राम तो जीत गया... पर #इसमें भी बड़ा खेल हो गया...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 17 फरवरी 2020 / #पूरे एक साल एक माह के बाद नगर पालिका में चुनाव का शुभ मुहूर्त आया... पर ये चुनाव किसी के लिए आसान नही था... भाजपा के पास पूरा बहुतम था... बावजूद उसको टूट का बड़ा डर था... इस चक्कर में दो दिनों तक भाजपा के बड़े नेताओं को पार्षदों को अपनी कस्टडी में रखना पड़ा... और कभी लिफ्ट में तो कभी बाटली में उतारना पड़ा...! खैर अब तो नपाध्यक्ष का चुनावी नतीजा सामने आ गया है... जिसमे कांग्रेस के हनीफ़ शेख के 18 मतों के मुकाबले भाजपा के राम कोटवानी को 22 मत मिल गए और वो जीत गया... अब कांग्रेस तो कांग्रेस से जीत गयी... 17 पर खतरा भी नही रहा... उल्टा उनकी संख्या में इजाफा हो गया और 17 से 18 भी हो गया... अब भाजपा में से कौन टूटा ये भगवान ही जानें...? पर क्रांतिकारी रिपोर्टर के भरोसेमंद सूत्र बताते है कि बात सिर्फ एक पार्षद टूटने तक सीमित नही है... बल्कि भाजपा से 4 तो कांग्रेस से 3 पार्षदों के टूट की खबर है... हमने तो कल ही कह दिया था कि हनीफ़ भाई कांग्रेस की तरफ से नपाध्यक्ष हुए तो भाजपा के 4 - 5 पार्षद उनके साथ सेट है... और आख़िरकार वही हुआ... पर इधर कांग्रेस से 3 को राम ने भी अपरहण कर लिया ऐसी भी खबर है...? तभी तो भाजपा कांग्रेस का रेशा 22 - 18 हो गया...! ऐसे में अब यह भी कहा जा रहा है कि यदि कांग्रेस की तरफ से हनीफ़ शेख़ की जगह रूपल अशांशु संचेती का नाम होता... तो कांग्रेस की जय जिनेंद्र का चांस ज्यादा होता...? खैर जो होना था वो हो गया... नपा में चाहे शांति से चुनाव हो गए है... और भाजपा का राम भी नपाध्यक्ष बन गया... पर नपा में अब भी कुछ ठीक होता नही दिख रहा है... आज भी राम की जीत के जश्न में खलल पड़ गया... अचानक सांसद सुधीर गुप्ता का स्वास्थ्य खराब हो गया और जश्न अधूरा ही रह गया... इस पर कोई बोला कि नपा में अब भी दादा यानी पूर्व नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की आत्मा भटक रही है... वो अपने परिवार के साथ इंसाफ की मांग कर रही है... ऐसे में चाहे अब आप शांति पाठ करवाने की बात करो या सुंदरकांड की कोई फर्क पड़ने वाला नही है... जब तक दादा के परिवार के साथ न्याय नही होगा... तब तक नपा में कुछ भी ठीक होने वाला नही है...!

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...