क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#ज़िले में खूब हो रही गरीबों के राशन के चावल की कालाबाजारी... #मंदसौर जिले की पूरी खेप मंत्रीजी के क्षेत्र सुवासरा होते हुए चौमहला जा रही है...?

#ज़िले में खूब हो रही गरीबों के राशन के चावल की कालाबाजारी... #मंदसौर जिले की पूरी खेप मंत्रीजी के क्षेत्र सुवासरा होते हुए चौमहला जा रही है...?
#MDS ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) जून 2020 / #कोरोना काल में आमजन को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने अपने अनाज के भंडार देश के 80 करोड़ लोगों के लिए खोल दिये... इसके चलते हर जिले में बड़ी मात्रा में बांटने के लिए गेहूँ चावल आये... जिसमें चावल उच्च कोटि के आये... इस चक्कर में आज अकेले मंदसौर जिले में हजारों क्विंटल चावल की खूब कालाबाजारी हो रही है... अभी कुछ दिनों पहले ही प्रशासन ने मुखबिर की सूचना पर एक राशन चोर के गोदाम से 500 क्विंटल राशन के चावल का चावल पकड़ा था... पर चावल चोर आज तक हाथ नही लगा...! सुना है उसने खीर बना कर सब में बांट दी इस लिए पकड़ा नही गया... ओर फिर से इसी कालाबाजारी में लग गया है...? क्रांतिकारी रिपोर्टर के सूत्र बताते है कि ज़िले से प्रतिदिन हजारों क्विंटल चावल मंदसौर, मल्हागढ़, नारायण, दलौदा आदि बड़े केंद्रों से नवागत मंत्री हरदीपसिंह डंग के क्षेत्र सुवासरा होते हुए राजस्थान के चौमहला जा रहा है... जहां से ये गुजरात के लिए मैदा आटा फैक्ट्री के लिए सप्लाई होता है...! इस कालाबाजारी ओर इसके परिवहन की सूचना देनें के बाद भी चावल से भरे वाहनों को कोई रोकने को तैयार नही है... यानी इस काम में बड़े बड़े लोगों का भी हाथ है... तभी तो कोई इसे रोकने को तैयार नही है... प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस को भी इसे पकड़ने में दिलचस्पी नही है...? ऐसे में अब नवांगत मंत्री महोदय डंग साहब को ही इसमें पहल करना चाहिए... ओर बड़ी मात्रा में राशन के चावलों की हो रही कालाबाजारी को रुकवाना चाहिए...! ताकि लोगों को लगे कि मंत्री डंग सिर्फ मीडिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण ही नही देने है... बल्कि ऐसा करके भी दिखाते है... - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...