क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#गरोड़ा के भ्रष्ट सहायक सचिव का कुछ नही बिगड़ रहा है... जबकी बड़े अधिकारियों की टेबल पर लिखित शिकायतों का ढेर लगा है...!

#गरोड़ा के भ्रष्ट सहायक सचिव का कुछ नही बिगड़ रहा है... जबकी बड़े अधिकारियों की टेबल पर लिखित शिकायतों का ढेर लगा है...!
#MDS / KR ( उमेश नेक्स - 9424538555 ) #ग्राम पंचायत यानी ग्राम के विकास का आधार होती है... पर भ्रष्टाचार और मिलीभगत के चक्कर में आजकल यहाँ सिर्फ लूट खसौट ही होती है... कल तक झोपड़ियों में रहने वाले और साईकल पर घूमने वाला सरपंच, सचिव और सहायक सचिव चन्द सालों में महलों में रहने लगते है... और लक्झरी कारों में घूमता फिरते है...! ऐसा ही कुछ दलौदा तहसील के ग्राम गरोड़ा में हो रहा है... बताते है कि यहाँ का सरपंच अनपढ़ है... इसका लाभ सचिव से ज्यादा सहायक सचिव चरणसिंह उठाता है... और वो भी उसे यहाँ से हटा देने के बाद भी... उसी का यहाँ राज चलता है...? ग्रामीणों ने उक्त सहायक सचिव की कई तथ्यात्मक लिखित शिकायतें कर रखी है... बावजूद इसके उस पर कोई ठोस कार्यवाही नही हो रही है... यही नही कागजों में तो उसको वहाँ से हटाया जा चुका है... पर वास्तविकता में आज भी वही पंचायत का सारा काम देख रहा है...! जिसमें जम कर भ्रष्टाचार कर रहा है... कागजों में खेत तालाब, श्मशान, क्रब स्थान बना रहा है... मनरेगा में जेसीबी से काम करवा रहा है... और मरे हुए लोगों और अपने परिवार वालों के नाम मस्टर चला कर मनरेगा से पैसा निकाल रहा है... यही नही 10 हजार मात्र की तनख्वाह पाने वाला ये भ्रष्ट स. सचिव 10 सालों में आज करोड़ पति हो गया है... इसके पास 45 लाख का मकान है... 40 लाख की 13 बीघा जमीन है... लक्झरी, महंगी कार, मोटरसाइकिलें और लाखों का बैंक बैलेंस है... इसके ख़िलाफ़ आपराधिक प्रकरण तक दर्ज है...! ये सब क्रांतिकारी रिपोर्टर नही कह रहा है... बल्कि ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायतों में सबूत के तौर पर ये सब रिकार्ड दिया है... ऐसे में कलेक्टर मनोज पुष्प सा. और जिला पंचायत के तेजतर्रार CO ऋषभ गुप्ता साहब को इस सहायक सचिव की जांच करवानी चाहिए... और 2 साल पूर्व उसे वहाँ से हटा देने के बाद भी गैर कानूनी तरीके से ज़बरन काम करने और करवाने पर इसके ख़िलाफ़ ठोस कार्यवाही करनी चाहिए... इसके ऊपर IPC की धारा 420 की पुलिस कार्यवाही भी करवानी चाहिए... ताकि आगे से कोई दूसरा ऐसा गैर कानूनी कृत्य न करें...।

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...