क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#सुवासरा विस क्षेत्र का भ्रष्ट पटवारी... ईमानदार मंत्रीजी के क्षेत्र में सब पर पड़ रहा भारी...?

#सुवासरा विस क्षेत्र का भ्रष्ट पटवारी... ईमानदार मंत्रीजी के क्षेत्र में सब पर पड़ रहा भारी...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) दिसंबर 2020 / #एक तरफ प्रदेश के ईमानदार काबीना मंत्री हरदीपसिंह डंग सा. मप्र को भ्रष्टाचार मुक्त करने की बात कर रहे है... मंचो से बड़े तगड़े और कठोर भाषण दे रहे है... दूसरी तरफ प्रदेश तो ठीक मंत्रीजी खुद के क्षेत्र में भ्रष्टचारियों पर लगाम नही कस पा रहे है... इनके सुवासरा क्षेत्र में भ्रष्टाचारी मलाईदार जगह पदस्थ हो रहे है... जो मंत्रीजी के कठोर भाषणों पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे है...? हुआ यूं कि मंदसौर जिले के सबसे चर्चित विवादित पटवारी केपीसिंह को अचानक से शामगढ़ से सीतामउ पदस्थ कर दिया गया... उसे फिर से सीतामउ नगर का कस्बा पटवारी बना दिया गया... फिर क्या...? उसके बाद सीतामऊ में बवाल हो गया... मंत्रीजी को उपचुनाव में 30 हजार वोटों से जिताने वाले जागरूक नागरिकों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया... और कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन तक दे दिया... ज्ञापन में लिखा कि जिले के चर्चित फर्जी रजिस्ट्री कांड में आरोपी रहे विवादित भ्रष्ट पटवारी केपीसिंह को सीतामउ कस्बा पटवारी से तत्काल हटाया जाए... 3 दिन के अंदर नही हटाया गया तो नागरिकों ने आंदोलन तक कि चेतावनी दी है... अब समझमें यह नही आता है कि डंग साहब एक तरफ प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने की बात प्राथमिकता के साथ करते है... दूसरी तरफ उन्ही के क्षेत्र में ये भ्रष्टाचारी कैसे प्राथमिकता पा लेते है... नागरिकों की भावनाओं के विपरीत ये सेटिंग करके मलाईदार और जनता को लूट खाने वाली जगह आसानी से पदस्थ हो जाते है... जो भी हो केपीसिंह जिले का सबसे चर्चित पटवारी है... और सीतामउ में इनने बड़े काम किये है... ऐसे व्यक्ति को अगर हटाया नही जाता... तो मंत्री डंग साहब की साफ सुथरी छवि के लिए भी ठीक नही होगा...! कई तरह के प्रश्नों को खड़ा कर देगा... और ऐसा हुआ तो दो ढाई साल बाद होने वाले चुनाव में इस प्रश्न का जवाब भी महंगा पड़ेगा...?- KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...