क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#सतारूढ़ पार्टी का MLA और पूर्व मंत्री डंग साब कह रहे है कि... एक भूमाफिया के इशारे पर सरकारी अस्पताल 200 मीटर पीछे बनाया जा रहा...!

#सतारूढ़ पार्टी का MLA और पूर्व मंत्री डंग साब कह रहे है कि... एक भूमाफिया के इशारे पर सरकारी अस्पताल 200 मीटर पीछे बनाया जा रहा...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 14 फरवरी 2024 / #कमाल की बात है ना... मप्र शासन के मंत्री रहते सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग ने सीतामऊ में मंदसौर रोड़ पर... जिस सरकारी अस्पताल का भूमि पूजन किया था... वो अस्पताल अब भूमि पूजन की जगह से 200 मीटर यानी 700 फीट दूर बन रहा... स्वास्थ विभाग की मिली भगत से... इसका सीधा फायदा सीतामऊ के एक अदने से भूमाफिया को पहुंचाया जा रहा...! ये बात क्रांतिकारी रिपोर्टर नही बल्कि विधायक डंग साब खुद बोल रहे है... और वो भी विधानसभा में अपनी ही पार्टी की सरकार के सामने...। भ्रष्टाचारियों और भूमाफियाओ के सामने भाजपा का विधायक इतना लाचार हो गया... कि उसे विधानसभा में इस मामले में सवाल पूछना पड़ गया... और जवाब में स्वास्थ विभाग भी गलत जानकारी देने की हिम्मत कर गया...? पर ये हकीकत है क्योंकि सीतामऊ के चर्चित BMO डॉ. सूर्यवंशी, महाभ्रष्ट बाबू घनश्याम शर्मा, भूमाफिया भोलू सिंधी और दलाल गठजोड़ तगड़ा है... दिन रात सबका साथ में उठना बैठना है... फिर अस्पताल भूमि पूजन स्थान से 200 मीटर पीछे क्या... कई किमी दूर भी बन सकता है...? एक सीतामऊ का दुःखी आदमी बोला... इन भस्मासूरो को ताकत देने का काम भी खुद विधायक डंग साब ने ही किया है...! समय रहते इनको ठिकाने लगा देते... तो आज खुद इतने परेशान और बेबस नज़र ना आते...। खैर जो होना था वो हो गया... पर क्रांतिकारी रिपोर्टर को एक बात तो कहनी पड़ेगी कि... विधायकी तो मंदसौर के पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने की थी... मंदसौर क्या पूरे जिले में इनकी तूती बोलती थी... मंत्री तक इनके क्षेत्र में हस्तक्षेप करने से कतराते थे... और अधिकारी, भूमाफिया तो इनकी मर्जी के बिना एक ईट भी इधर से उधर नही रख पाते थे...! एक हमारे सरदारजी को देखो... आज भी ऐसा लग रहा है... मानो आज भी वे विपक्ष के विधायक है... और अधिकारी उनकी सुन नही रहे है... सीतामऊ में सरकारी भूमियां, मठ की भूमि, चर्च की भूमियों को ऐक केन प्रकरण कब्जा करने वाला... अदना सा भूमाफिया भोलू सिंधी इन पर भारी पड़ रहा है... और सरकारी अस्पताल को अपने फ़ायदे के लिए भूमि पूजन स्थान से 200 मीटर पीछे खिसकवा देता है...? कमाल ही हैं या मोहन सरकार में भूमाफिया और अधिकारी बेलगाम है...! - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...) - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...