क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#अब मुद्दा यही नही कि आने वाले #कलेक्टर एसपी कैसा काम करेंगे... अब #मुद्दा यह है कि कितने दिन टिक पाएंगे...?

#अब मुद्दा यही नही कि आने वाले #कलेक्टर एसपी कैसा काम करेंगे... अब #मुद्दा यह है कि कितने दिन टिक पाएंगे...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 3 जून 2019 / #कहने को तो सरकारें जनता के हितों की रक्षा के मुद्दे पर बनती है... पर हकीकत में ऐसी कोई बात दिखती नही है...? प्रदेश में जनता के हितों की रक्षा की बात कह कर कांग्रेस के वक़्त है बदलाव के नारे के साथ सरकार बदल गई... पर 5 माह बाद भी व्यवस्था ज्यों की त्यों ही रही...? मंदसौर जिले में तो स्थिति और भी बुरी हो गई...! जब मात्र 5 माह की कमलनाथ सरकार में ज़िले में 3 कलेक्टर और 4 एसपी बदल दिए गए...! यानी अब तक के मंदसौर ज़िले के प्रशासनिक रिकार्ड में यह नया रिकॉर्ड बना है... जिसमे बेवजह चंद दिनों में ही कलेक्टर एसपी को चलता कर दिया गया है...? ऐसी स्थिति में अब एसपी कलेक्टर को ले कर कोई यह नही कहता है कि ये कैसा काम करेंगे... बल्कि अब यह कहा जाने लगा है कि ये कितने दिन टिकेंगे...? समझ में यह नही आता है जिन एसपी कलेक्टर को ले कर आम जनता को कोई परेशानी नही... मीडिया भी जिनके खिलाफ नही... उनके काम भी खराब नही... फिर इस तरह उनके तबादले कर देना कौन सा जनहित है...? क्रांतिकारी रिपोर्टर का मानना हैं कि वाकई में सरकार को जनहित करना है... मात्र कलेक्टर एसपी बदल देने से कुछ नही होगा... बल्कि वर्षो से एक ही जगह जमे बैठे भ्रष्ट निकम्मे छोटे अधिकारी और बाबुओं को हटाना सबसे बड़ा जनहित का काम होगा... पर ऐसा होता नही है...! क्योंकि सरकारें किसी की भी हो पर राज बेईमानों का ही चलता है... और वो किसी को भी सेट कर लेता है...! जनहित को ध्यान में रख जब भी कोई बड़ा अधिकारी इस बाबू राज को खत्म करने की कोशिश करता है... तो उसका ही खात्मा यानी तबादला हो जाता है...? और इसका नुक़सान तबादला होने वाले अधिकारी का नही होता है... बल्कि अच्छे अधिकारी के चले जाने से क्षेत्र और क्षेत्र के लोगों का नुक़सान होता है... फिर भी अपने को जागरूक कहने वाला तबका इस मुद्दे पर बात नही करता है... ऐसे मुद्दों पर कोई आंदोलन नही करता है... तो फिर किसी का भी भला नही हो सकता है... क्योंकि चुप रहने वालों को लोग मुर्दा समझतें है... और मुर्दों के भले बुरे की फिक्र कोई नही करते है...?

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...