क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#अभी डूंगलावादा, मगरी में अवैध तरीके से स्लैट पेंसिल पत्थर निकालने वालो पर कार्यवाही नहीं हुई थी... कि एडीफाई स्कूल के पास सैकड़ों डंपर भराव डाला जा रहा...।

#अभी डूंगलावादा, मगरी में अवैध तरीके से स्लैट पेंसिल पत्थर निकालने वालो पर कार्यवाही नहीं हुई थी... कि एडीफाई स्कूल के पास सैकड़ों डंपर भराव डाला जा रहा...।
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 23 फरवरी 2022 / #मंदसौर के खनिज विभाग का मुखिया ना होने का फायदा इन दिनों खनिज विभाग के कुछ कारिंदे खूब उठा रहे है... खनिज माफिया भी खूब चांदी काट रहे है... क्योंकि जवाबदार कोई है नहीं... और जो है वो जवाबदारी से काम करना नही चाहते है... प्रभारी खनिज अधिकारी भावना मैडम को तो ऑफिस में ही बहुत से काम है... तो बाहर कि लूट को कोन रोके...? अभी कुछ दिनों पूर्व ही क्रांतिकारी रिपोर्टर ने डूंगलावदा, मगरी आदि में अवैध स्लेट पेंसिल खनन की खबर लिखी थी... जिस पर कलेक्टर गौतम सिंह साहब और ADM ओपी वर्मा सा. ने खनिज अधिकारियों को कार्यवाही के लिए निर्देशित भी किया था... पर दोनों निरीक्षक महोदया ने एक दूसरे पर जवाबदारी डाल कर इतिश्री कर ली थी... और आज तक कोई कार्यवाही वहां नही हुई...! खनिज विभाग वालों द्वारा कोई कार्यवाही ना करना और मिलीभगत करके चलना... खनिज माफियाओं को बड़ा भा रहा है... तभी तो ज़िले में तो ठीक जिला मुख्यालय पर भी अवैध खनन नही रुक रहा है...? कालोनियां हो या निजी भूमिया हर जगह अवैध खनन के खनिज का खूब इस्तेमाल हो रहा है... ऐसा ही कुछ जिला मुख्यालय की सीमा पर गुराड़िया देदा की भूमि सर्वे नंबर 1535 की करीब 5 बीघा भूमि पर रॉयल्टी चोरी का अवैध मोराम और लाल मिट्टी का खूब भराव हो रहा है... पर जवाबदारों को जानकारी में ला देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं करना चाहता है...। जबकि पूर्व में भी नालछा माता के पीछे भी हो रहे अवैध खनन पर भी... जब खनिज विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा था... तब जिले के जागरूक कलेक्टर गौतम सिंह साहब के निर्देशों पर ADM ओपी वर्मा सा के मार्गदर्शन में प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्यवाही की थी... और खनिज माफियाओं से करीब 5 करोड़ की वसूली की थी... गुराड़ियादेदा वाले मामले में भी कलेक्टर गौतम सा. और ADM वर्मा सा को संज्ञान लेना चाहिए... मौके की जांच करवा कर... बिना रॉयल्टी के मोरम भराव की घन मीटर नपती कर भूमि मालिक सहित... भराव डालने वाले लोगों पर भी जुर्माने की कार्यवाही करना चाहिए... ताकि प्रशासन का मिशन माफिया का खौफ खनिज माफियाओं में भी लगातार कायम रहे...। - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...