क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#ट्रैफिक पुलिस ने एक्सिस बैंक के सामने से फोर व्हीलर उठाकर यातायात बाधित करने वालों को अच्छा सबक सिखाया... पर ऐसी ही कार्यवाही और जगह भी है करना...!

#ट्रैफिक पुलिस ने एक्सिस बैंक के सामने से फोर व्हीलर उठाकर यातायात बाधित करने वालों को अच्छा सबक सिखाया... पर ऐसी ही कार्यवाही और जगह भी है करना...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 23 फरवरी 2024 / #शहर की यातायात व्यवस्था को सबसे ज्यादा बाधित करने का काम यदि किसी ने किया है... तो वो है नगर पालिका की लापरवाही से बीना पार्किंग के बने अवैध कॉम्प्लेक्स ने... इन कॉम्प्लेक्स में आज बैंक और बड़े बड़े शो रूम चल रहे है... और इन्ही की वजह से आज शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ी है...। खैर लंबे समय बाद ट्रैफिक पुलिस ऐक्शन में दिखी है... और उसकी वजह शायद फुलफार्म मुखिया मिलना है...! कल ट्रैफिक पुलिस ने एक अच्छी कार्यवाही की और ऐक्सिस बैंक के बाहर से एक फोर व्हीलर लकझरी कार को टांगाटोली यानी क्रेन से उठा कर ट्रैफिक थाने ले जाया गया... ऐसी कार्यवाही की शहर को बड़ी दरकार है... क्योंकि हर तरफ बेतरकीब पार्किंग ने शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ा बिगाड़ रखा है...। बैंक के ग्राहकों की तो ट्रैफिक पुलिस ने कार उठा कर अच्छा काम किया... पर बीपीएल चौराहे पर स्थित चेलावत हॉस्पिटल के मालिकों ने जो आगे पिछे सब दूर अवैध कब्जा यानी अवैध स्थाई पार्किंग बना रखी... उस पर भी ट्रैफिक पुलिस को नजर डालना चाहिए...। खास कर चेलावत हॉस्पिटल के ठीक बाहर मेन रोड़ पर बेरिक्ट्स लगा स्थाई कार पार्किंग को देखना चाहिए...। रोज़ इसी जगह पुलिस चौकी पर खड़े हो कर पुलिस के आला अधिकारी वाहनों पर कार्यवाही करते है... पर ना जाने क्यों इस और नही देखते है...? ऐसे में अब जब ट्रैफिक पुलिस ऐक्शन के मुड़ में है तो... इस स्थाई समस्या पर भी ध्यान देना चाहिए... जो मेन रोड़ पर यातायात बाधित कर रही है...। तत्काल इनकी कारों को भी टांगाटोली यानी क्रेन उठा करके थाने में जमा करना चाहिए... तभी कही भी पार्किंग करने वालों और अपने संस्थान के बाहर पार्किंग व्यवस्था ना रखने वालों को एक अच्छा सबक मिलेगा...! और आगे से कोई भी इस तरह सड़क पर मन पड़े जहां गाड़ी पार्क नही करेगा...। अब देखना यह है कि बड़े लोगों पर ये छोटी सी भी कार्यवाही होती है या नही...? या मेन रोड़ पर बनी इनकी स्थाई पार्किंग पूरे सिस्टम को ठेंगा दिखाती रहेगी...! - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...) - KR

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...