क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#मल्हारगढ़ तहसील के चिताखेड़ी में सुदूर सड़क योजना का काम मशीनों से हो रहा... और योजना के पैसों में बड़ा गोलमाल हो रहा...!

#मल्हारगढ़ तहसील के चिताखेड़ी में सुदूर सड़क योजना का काम मशीनों से हो रहा... और योजना के पैसों में बड़ा गोलमाल हो रहा...!
#MDS / KR ( उमेश नेक्स - 9424538555 ) #छोटे मोटे चोर तो रात को छुपते छिपाते चोरी करते है... पर सरकारी योजनाओं का करोड़ों बजट चुराने वाले दिनदहाड़े ये काम करते है... जिम्मेदार सबकुछ देखते हुए भी नही रोक पाते है..! अभी गत दिनों क्रांतिकारी रिपोर्टर ने मंदसौर तहसील के गरोड़ा पंचायत में हो रहे गोलमाल का समाचार बनाया था... अभी तक उस पर शासन या प्रशासन ने कोई ठोस एक्शन नही लिया... इस बीच मल्हारगढ़ तहसील के चिताखेड़ी पंचायत में गोलमाल का एक और मामला सामने आ गया... हुआ यूं कि केंद्र सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार लोगों को ग्यारंटी के साथ रोजगार देने की अति महत्त्वकांक्षी योजना मनरेगा चलाई जा रही है... जो 100 दिन का रोजगार देने की पूरी ग्यारंटी देती है... इसी योजना में सरपंच, सचिव और अब सहायक सचिव बड़ा गोलमाल कर रहे है... मजदूरों से मजदूरी करवाने की बजाए मशीनों से काम करवा कर... बदले में मालामाल होने की ग्यारंटी दे रहे है... गांव के जागरूक लोगों ने ऐसा ही एक वीडियो भेजा है... जिसमें सुदूर सड़क योजना का काम मनरेगा के तहत मजदूरों से करवाने की बजाए जेसीबी, ट्रेक्टरों से करवाया जा रहा है... वो भी दिनदहाड़े सबके सामने हो रहा है...? यानी शासन प्रशासन की मंशा के विपरीत काम हो रहा है... जिसमें खूब भ्रष्टाचार हो रहा है... मनरेगा के जॉब कार्ड मजदूरों की जगह गांव के प्रभावशाली लोगों, सरपंच, सचिव, सहायक सचिवों के रिश्तेदारों के बना दिये गए है... अब वे लोग तो मजदूरी नही कर सकते है... तो उनके नाम का पैसा सब मिल बांट कर खा रहे है...! ऐसा ही मामला गरोड़ा पंचायत का भी सामने आया था... जिसमें मर चुके लोगों के नाम मनरेगा का जॉब कार्ड बना दिया गया... और पैसा निकाल कर सरपंच, सचिव, सहायक सचिव खा गया... उस मामले में भी अब तक कोई कार्यवाही ना होने से और जगह भी यही सब चलने लगा... कलेक्टर मनोज पुष्प सा. और जिला पंचायत के तेजतर्रार CO ऋषभ गुप्ता सहबसे निवेदन है कि उक्त दोनों मामलों की जांच करवा कर उचित कार्यवाही की जावे... और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जावे...।

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...