क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#मामला साई विहार कालोनी में हुए घपले का... इतना बड़ा खेल हो गया, शिकायत के बाद भी कुछ नही हुआ...?

#मामला साई विहार कालोनी में हुए घपले का... इतना बड़ा खेल हो गया, शिकायत के बाद भी कुछ नही हुआ...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) दिसंबर 2020 / #कुछ भी कहो पर एक बात तो सत्य है कि शिवराज सरकार के मिशन माफ़िया का खात्मा... का असर मंदसौर जिले में तो नही दिखाई दे रहा है... शायद यहाँ माफियाओं की बजाए इस मिशन का ही खात्मा हो गया है...! तभी तो भूमाफियाओं पर कार्यवाही करने का एक बड़ा मौका था... बावजूद इसके उनका कुछ नही बिगड़ रहा है... साई विहार कॉलोनी के भूमाफियाओं ने बहुत बड़ा खेल किया... पहले कॉलोनी के प्लाटों को लोगों से एंडवास ले कर बेंच दिया... फिर उन्ही प्लाटो को कॉलोनी के डेवलपमेंट के एवज में नगर पालिका में बंधक रख दिया... फिर एक पार्टनर की मौत के बाद उन्ही प्लाटो को बाकी पार्टनरों ने अपने परिवार के नाम रजिस्ट्री करवा ली...! ये पूरा मामला सबके सामने है... अपने साथ हुई चार सौ बीसी की लिखित नामज़द शिकायत एक पीड़ित महिला पुष्पा पति मोहनलालजी निवासी प्रेम कालोनी मंदसौर ने वायडी नगर थाने में कई दिनों पूर्व कर दी थी... क्षेत्र के सिंधिया ब्रिगेट के दमदार जननेता राजेंद्र सिंह गौतम ने भी मामले में महिला की पूरी मद्दत की थी... बावजूद इसके अब तक कोई कार्यवाही नही हुई...? जबकि पूरा मामला चार सौ बीसी और षडयंत्र का है... जिसमें आईपीसी की धारा 120 बी और 420 के साथ कई धाराओं में मामला आसानी से दर्ज हो सकता है... यही नही रजिस्ट्रार कार्यालय के भ्रष्ट कारिंदों पर भी मामला बनता है... क्योंकि जब कॉलोनी नायाजर, कॉलोनी डेवलपमेंट की एवज में नपा में जो प्लॉट बंधक के रूप में रखता है... उसका रजिस्ट्री कार्यालय में स्टाम्प के साथ रजिस्ट्रार रजिस्ट्रेशन होता है... यानी कॉलोनी के किन किन प्लाटों को नपा में बंधक रखा गया है... इसका रिकार्ड रजिस्ट्रार कार्यालय में उपलब्ध होता है... बावजूद इसके भ्रष्टाचार की फीस ले कर यहाँ के भ्रष्ट कारिंदे उन प्लाटों की रजिस्ट्री भूमाफियाओं के पक्ष में अवैध रूप से कर देता है... जो कि शासन के साथ और अपनी ड्यूटी के खिलाफ किया गया कृत्य होता है... ऐसे में भूमाफियाओं के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय के भ्रष्ट कारिंदों के खिलाफ भी कार्यवाही होना चाहिए...। क्रांतिकारी रिपोर्टर का मानना है कि पहले ही तो कोई भी आमजन माफियाओं के खिलाफ आगे नही आता है... और जब कोई हिम्मत करके आगे आया तो... उस पर कार्यवाही ना होना कई तरह के प्रश्न चिन्ह लगाता है...! ऐसे में आमजन का विश्वास पुलिस और सरकार में कायम रखने के लिए एसपी सिद्धार्थ चौधरी साहब को मामले में संज्ञान लेना चाहिए... भूमाफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करना चाहिए... ताकि शिवराज सरकार के माफ़िया का खात्मा मिशन... का जिले से ही खात्मा होने से बच सके...! और इससे आमजन में भी शासन प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़े... - KR

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...