क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#मंदसौर नाहरगढ़ सुपरफास्ट बस हुई दुर्घटनाग्रस्त... बिना परमिट के दिन में 6 चक्कर लगाती थी ये बस...।

#मंदसौर नाहरगढ़ सुपरफास्ट बस हुई दुर्घटनाग्रस्त... बिना परमिट के दिन में 6 चक्कर लगाती थी ये बस...।
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 20 नवंबर 2021 / #परिवहन विभाग के नियमों को ताक में रख कर जिले में कई बसों का अवैध रूप से संचालन हो रहा है... जिन रूटों पर परमिट नही मिल सकता उन रूटों पर भी बसे दौड़ रही है... औऱ परिवहन विभाग को कोई लेना देना नही है...! इस लापरवाही की सजा आज आमजन भुगत रहे है... बार बार दुर्घटनाओं के बाद भी मजबूरन जान जोखिम में डाल कर अवैध बसों में सफर कर रहे है... उन्हें थोड़े मालूम कि ये बस अवैध रूप से चल रही है... क्योंकि बस तो जवाबदारों के सामने से जो निकल रही है....। आज दिन में नाहरगढ़ से मंदसौर के बीच अवैध रूप से चलने वाली सुपरफास्ट युवराज बस जग्गाखेड़ी के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई... जो कि लबालब भरी हुई है... और बड़ी तेजी से चल रही थी...! क्रांतिकारी रिपोर्टर के सूत्र बताते है कि इसके इतनी रफ़्तार से चलने के पीछे का राज दिन भर में मंदसौर से नाहरगढ़ के 6 चक्कर लगाना है...! इस बीना परमिट वाली बस के पलटी खाने से करीब तीस से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है... यही नही डोडियामिना के पास वाली सकरी पुल तो सबसे खतरनाक है... और तो और ये कोलवा डेम के ऊपर से तक निकल कर जाती है... नियमानुसार इस पर बस का इस रूट पर चलना ही अपने आप में जानलेवा है... बावजूद इसके ये मिलीभगत का खेल चल रहा था... जिसका नतीजा आज बेकसूर यात्रियों ने भुगता पड़ा है...। ये बस पिपलियामंडी निवासी किसी मुकेश सोनी की है... बस कंडक्टर, ड्राइवर के साथ अवैध बस का संचालन करने वाले मुकेश सोनी के खिलाफ F.I.R. होना चाहिए...। साथ में ज़िले में जितनी भी बसों का संचालन हो रहा है... उन पर मप्र शासन के नियमानुसार फ्रंट के कांच पर परमिट, बीमा, फिटनेस आदि आदि की जानकारी अंकित होना चाहिए... ताकि जागरूक जनता को भी बस के वैध अवैध होने की जानकारी हो सके... और इस तरह की खतरनाक लापरवाही से लोग बच सकें... लालघाटी के नजदीक हुई दुर्घटना की खबर, जब घर बैठे भाजपा नेता बंशीलाल गुर्जर को मिली तो वे भी मौके पर घायल लोगों की मद्दत को तत्काल पहुँच गए... ये ठीक भी है... पर अपनी ही सरकार में ऐसी अवैध बसों के संचालन इनकी आंखों के सामने रोज हो रहा है... इस पर वे कुछ नही बोले...? जबकि उन्हें मोके पर ही RTO करारे मैडम को बुलाना था... और सख्त निर्देश देते हुए बस कंडक्टर, ड्राइवर के साथ बस संचालक मुकेश सोनी पर FIR दर्ज करवाना था...। तभी सत्ता पक्ष के बड़े नेता का दबदबा जनता को दिखता... वरना मदद के लिए तो चलते रास्ते हर कोई रुक ही गया था...? - KR

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...