क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#बोहराजी की 18 करोड़ का शोरूम तो मिट्टी में मिला दिया... पर यहाँ से कुछ ही दूरी पर नाले पर बना गजराज एंड कंपनी का कॉम्प्लेक्स क्यों नही दिख रहा...?

#बोहराजी की 18 करोड़ का शोरूम तो मिट्टी में मिला दिया... पर यहाँ से कुछ ही दूरी पर नाले पर बना गजराज एंड कंपनी का कॉम्प्लेक्स क्यों नही दिख रहा...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 6 नवम्बर 2021 / #शिवराज सरकार का मिशन माफ़िया... मंदसौर में तो तगड़ा चल रहा है... कलेक्टर गोतमसिंह और एसपी सुनील पांडेय की सलामी जोड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है... और मिशन माफ़िया के तहत बड़ी बड़ी कार्यवाहियां कर रही है...! मंदसौर नगर में पहले कलेक्टर साहब ने सहारा की करोड़ों की भूमि का कुर्की आदेश निकाला... और आज 18 करोड़ों रुपए कीमत के आलीशान शोरूम पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया... कृषि उपज मंडी के सामने बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से किसी फखरुद्दीन बोहरा नाम के व्यक्ति ने शोरूम का निर्माण कर लिया था... और वहाँ मारुति नेक्सा का शोरूम चल रहा था... आज कलेक्टर गोतमसिंह के निर्देश पर SDM बिहारीसिंह के नेतृत्व में तहसीलदार मुकेश सोनी, नायाब तहसीलदार मनाली तोमर की मौजूदगी में आरआई विकाश चौहान, पटवारी अक्षय शुक्ला, प्रवीण व्यास आदि जिला प्रशासन टीम ने बुलडोजर चलवा कर पूरा अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया... पूरे शोरूम को मिट्टी का ढेर बना दिया...! इस कार्यवाही से एक बार फिर अवैध निर्माण करने वाले... सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों में ख़ौफ़ का माहौल निर्मित हो गया है... इनको जिला प्रशासन का मिशन माफ़िया का डर सताने लगा है...। लेकिन आज जहाँ बड़ी कार्यवाही हुई... उसी से कुछ दूरी पर ट्रांसपोर्ट नगर में नपा द्वारा लिज पर दिया एक तोल कांटा है... वहाँ पर भी भूमाफियाओं द्वारा सरकारी नाले और तोल कांटे की जमीन पर नियमविरुद्ध अवैध कॉम्प्लेक्स खड़ा कर दिया गया है... नाले पर बना गजराज जैन एंड कम्पनी का ये अवैध कॉम्प्लेक्स मंडी तरफ से आने जाने वाली सड़क से स्पष्ट रूप से दिखता है... बावजूद इसके मिशन माफ़िया से ये अब तक कैसे बचा हुआ है... जबकि ये पूरा का पूरा अवैध है... इसकी तो तोल कांटे की लीज समाप्त कर इसे सबसे पहले तोड़ देना चाहिए था...! पर महाभ्रष्ट नपाध्यक्ष राम कोटवानी ने मिली भगत करके इस अवैध निर्माण का अवैध समझौता कर लिया... और बदले में अपनी जेब को भी भर लिया...? लेकिन शासन के नियमानुसार ये आज भी अवैध है... इसकी भी जांच की जा कर इस पर भी कार्यवाही होना चाहिए... सरकारी नाले को मुक्त करवाना चाहिए... वरना लोग कहेंगे कि ये एक भाजपाई का अवैध कॉम्प्लेक्स है... इसलिये शिवराज सरकार के मिशन माफ़िया में नही टूट रहा है... जिला प्रशासन भी इस पर कार्यवाही करने से डर रहा...! लोगों का ये भ्रम अब टूटना चाहिए... और नाले व तोल कांटे की सरकारी जमीन पर बना ये अवैध कॉम्प्लेक्स अब जरूर टूटना चाहिए...। KR

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...