क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#कलेक्टर साहब, ऐसे कैसे तय सीमा में तेलिया तालाब का सीमांकन होगा... जब सीमांकन दल ही लापरवाह होगा...!

#कलेक्टर साहब, ऐसे कैसे तय सीमा में तेलिया तालाब का सीमांकन होगा... जब सीमांकन दल ही लापरवाह होगा...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 फरवरी 2024 / #लाखों लोगों और करोड़ों जीवों के लिए जीवनदायनी तेलिया तालाब को ले कर शहर का जागरूक तबका, जिम्मेदार लोग, जनप्रतिनिधि कोई भी गंभीर नहीं दिखता है... तभी तो आज तेलिया तालाब खुद लंबे समय से न्याय की तलाश में कभी दिल्ली तो कभी भोपाल... कभी एनजीटी तो कभी सुप्रीम कोर्ट में भटकता है... पर हल कुछ नही निकलता है...? खैर कुछ हो ना हो पर क्रांतिकारी रिपोर्टर खबर तो लिख ही सकता है...। तो आज की खबर ये है कि पिछले दो दिनों से तेलिया तालाब का सीमांकन फिर से शुरू हुआ है... और एनजीटी के आदेश पर कलेक्टर दिलीप यादव साहब के मार्गदर्शन में 28 सदस्यीय जांच दल द्वारा उक्त सीमांकन 7 दिनों में करने को कहा गया है... पर सीमांकन के आज दूसरे दिन ही जांच दल भटकता फिर रहा है... आज मौके पर 28 लोगों में से 5 लोग ही बिना हस्ताक्षर वाला नक्शा ले कर मौके पर दिखे है... जिनमें आरआई विकास चौहान, पटवारी महेश पाटीदार और प्रवीण व्यास सहित दो अन्य लोगो को मौके पर देखा गया है... फिर थोड़ी देर बाद किसी का फोन आता है... और उन्हें भी सीमांकन की कार्यवाही स्थगित कर बुला लिया जाता है...? कलेक्टर यादव साहब ऐसे कैसे तेलिया तालाब का सीमांकन तय सीमा में होगा... जब सीमांकन करने वाला दल ही लापरवाह होगा...! सालों से तेलिया तालाब खुद की सीमा में भी नही जा पा रहा है... कब्जा और भराव तालाब के चारों तरफ लगातार हो रहा है...? फिर भी इसकी किसी को चिंता नही है...! विपक्ष में बैठे लोग भी चुप है... नए जनप्रतिनिधि भी और काम में व्यस्त है... इस लिए तेलिया तालाब बचाओ की श्रद्धा रखने वाले लोगों में अब एनजीटी और कलेक्टर यादव साहब से ही उम्मीद है... कि ये ही लोग अब तेलिया तालाब को बचा सकते हैं... तालाब की सीमा में घुसे घुसपैठियों को खदेड़ सकते है... समय पर तालाब का सीमांकन हो... और तालाब को बचाया जा सके ऐसा कुछ कर सकते है...। - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...) - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...