क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#गत दिनों क्यों हुई थी नपा सीएमओ पर चढ़ाई... एक बोला इसके पीछे थी फाइल ए मोटी कमाई...!

#गत दिनों क्यों हुई थी नपा सीएमओ पर चढ़ाई... एक बोला इसके पीछे थी फाइल ए मोटी कमाई...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 सितंबर 2023 / #मंदसौर नगर पालिका में कुछ भी सही नही चल रहा है... अध्यक्ष सही हैं... पार्षद सही है या सभापति या फिर इनके बेटे या पति...? पता ही नहीं चल पा रहा है... क्योंकि हर कोई तो असंतुष्ट सीधे साधे पार्षदों की आड़ में बड़ा खेल करने में जो लगा है...! ऐसे ही एक बड़े खेल की खबर क्रांतिकारी रिपोर्टर को सूत्रों मिली है... सूत्र बताते है कि बीते दिनों नपा में जो हंगामा हुआ है... उसके पिछे किसी बड़े खेल में खेला होना था...। यानी सीएमओ सुधीर सिंह तो सिर्फ एक बहाना था... हकीकत में तो कोई रामटेकरी के एक मामले की मालदार फाइल को निपटाना था... जिसमें किसी ने दस पेटी का ठेका लिया था... सीएमओ किसी एक भूमाफिया को फ़ायदा पहुंचाने की बजाए कुछ आम लोगों का नुकसान होना बचाना चाहते थे... पर कॉलोनाइजर को नाले के पास कट रही नियम विरुद्ध कॉलोनी की फाइल को एनकेन प्रकरण निपटवाना था... इस लिए उसने किसी सभापति प्रतिनिधी को बड़ा ठेका दिया था...? सीएमओ उसी फाइल को गलत तरीके से निपटाना नही चाहते थे... और इसी बात से नाराज लोग किसी ना किसी तरीके से सीएमओ को टारगेट करने में लगे थे... दूसरी तरफ वार्डों में काम ना होने से नाराज पार्षद भरे पड़े थे... उसी का फ़ायदा उठा कर कुछ लोग सीएमओ पर दबाव बनाकर... ठेके पर ली फाइल निपटाना चाहते है...? वो तो गनीमत रही कि सीएमओ ने उस वक्त उस फाइल को लेकर कुछ नही बोला... वरना मिडिया और पार्षदों के सामने... उसी वक्त ठेकेदारो की पूरी पोल खुल जाती...! अब सूत्रों की बात में कितना दम है ये तो नही पता... पर एक बात तो सही है कि... बेचारे सीधे सादे पार्षदों की आड़ में बड़े बड़े खेल हो रहे है... इधर की उधर करके कुछ लोग... एड़ा बन कर पेड़ा खाने में लगे है... और नारे लगा रहे है कि खाओ, पियो हाथ ना आओ... गलती से हाथ आ जाओ... तो दूसरे का नाम लो...? पर पार्षदों तुम गलत लालची लोगों के बहकावे में मत आओ... अपनी भी अक्ल लगाओ... फिर चाहें अध्यक्ष गलत हो या। सभापति थोड़ा अपना भी दिमाग़ चला ओ...! - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रांतिकारी...)

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...