क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

पशु पालन विभाग लगा है अपनी जेब भरने में... संजीत पदस्थ सर्जन मेडम को बिठा रखा है 3 महीने से लेब में...?

पशु पालन विभाग लगा है अपनी जेब भरने में... संजीत पदस्थ सर्जन मेडम को बिठा रखा है 3 महीने से लेब में...?
भोपाल / मन्दसौर | MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 27 जून 2018 / हमने एक पुराने गीत की लाइन सुनी थी कि जो देते है भगवान को धोखा... वो इंसान को क्या छोड़ेगा... लेकिन आज का वक़्त इससे भी आगे हैं कि जो इंसानों को नही छोड़ता है... वो जानवरों को कब छोड़ेगा...! ऐसा ही काम मंदसौर जिले का पशु पालन विभाग में हो रहा है...! कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और लापरवाही जैसी गम्भीर बीमारी से त्रस्त जिले के पशु चिकित्सालय बीमार पशुओं के ईलाज के लिए काम नही कर रहे है... बस सरकार की योजनाओं को लूटने का काम कर रहे है... यहाँ मिलने वाली मोटी तनख्वाह और सुविधाओं का दोहन कर रहे है...! क्रांतिकारी रिपोर्टर ने पहले भी यहाँ व्याप्त भ्रष्टाचार की बात को जिम्मेदारों के सामने रखा था... और एक बार फ़ीर बड़ी लापरवाही व मिलीभगत को सामने रख रहा है... ग्रामीण क्षेत्रों में इंसानों के साथ जानवरों की स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है उसे ठीक करने के लिए शिवराज सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पशु सर्जन नियुक्त किये है... मंदसौर पशु पालन विभाग में भी संजीत के लिए मध्यप्रदेश शासन पशुपालन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेश दिनांक 28 मार्च 2018 को सर्जन डॉ निर्मला मुवेल को पदस्थ किया है... आदेश के 3 माह बीत जाने के बाद भी पशु पालन विभाग के महाभ्रष्ट उप संचालक मनीष इंगोले के लालच और लापरवाही के चलते डॉ. मैडम ने एक दिन भी संजीत के पशु चिकित्सालय में कदम नही रखा है...? सूत्र बताते है कि 70 हजार तनख्वा पाने वाली डॉ. मैडम से 10 हजार की बंदी ले कर उक्त डॉ मैडम को उप संचालक ने मंदसौर कार्यालय में बनी लेब में सिर्फ व्हाट्सएप और फेसबुक चला कर टाइम पास करने के लिए बिठा रखा है...? जिस उप संचालक पर जिले के पशुओं की स्वास्थ्य का जिम्मा है वही इस तरह की लापरवाही बरतने में लगा है...! ऐसे में जिले के जागरूक कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव को इस ओर ध्यान देना चाहिए... और पशु सर्जन डॉ मुवेल को तत्काल संजीत भेजना चाहिए... ताकि शासन के पैसों का दुरुपयोग ना हो... और ग्रामीण किसानों के पशु धन समय पर सही उपचार मिल सके...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...