क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#नई आबादी गुरुद्वारा रोड़ पर रहवासी, शांत इलाके में किसी डॉक्टर पांडे का निजी भव्य अस्पताल बन रहा है... जिसमे पार्किंग आदि की नही कोई व्यवस्था है...?

#नई आबादी गुरुद्वारा रोड़ पर रहवासी, शांत इलाके में किसी डॉक्टर पांडे का निजी भव्य अस्पताल बन रहा है... जिसमे पार्किंग आदि की नही कोई व्यवस्था है...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 10 मई 2023 / #मंदसौर नगर पालिका... यानी काम नहीं आपके बस का... कुछ इसी तरह का इशारा कर रही है... क्योंकि नपा में बंशीवाले के बैठने से कई लोगों को बड़ी उम्मीद थी... कि नगर का भी मंदसौर मंडी जैसा विकास होगा... मंदसौर नगर भी प्रदेश में अमिट छाप छोड़ेगा... पर ऐसा कुछ नहीं होता दिख रहा... चंद महीनों में ही लगने लगा... कि वाकई में मंडी में भी विकास हुआ था क्या... या सिर्फ हऊवा था...? खैर जो भी हो... पर नगर में तो अभी नपा को ले कर माहौल ठीक नही है... उसका कारण जो भी हो... पर बदनामी तो नपाध्यक्ष की ही हो रही है...! ऐसा ही बदनाम करने वाला काम है... शहर के रहवासी क्षेत्रों में हो रहे अवैध निर्माण...। शहर के रहवासी क्षेत्र नई आबादी गुरुद्वारा रोड़ पर कई अवैध निर्माण हो गए है... कल तक ये इलाका बिलकुल शांत और कम वाहनों को आवाजाही वाला था... लेकिन धीरे धीरे इस क्षेत्र की शांति को अवैध बड़ी बड़ी इमारतों ने छीन लिया... बिना पार्किंग के पहले शंकर स्टोर वाले ने निर्माण अनुमति के विपरीत रहवासी क्षेत्र में व्यवसाईक निर्माण किया... फिर धाकड़ क्लिनिक वाले कॉम्प्लेक्स का निर्माण हुआ... उसके बाद सेंगर सा. की मल्टी और आरोग्यम का निर्माण हुआ... और अब इसी आरोग्यम के ऊपर और पास में किसी डॉक्टर पांडे के निजी अस्पताल का निर्माण युद्ध स्तर पर चल पड़ा...! MOS दिखाने के लिए आगे का कुछ हिस्सा छोड़ दिया... बाकी तो पूरा नियमों के विपरीत तान दिया...। लिखने से या लिखित शिकायतों के बाद भी ऐसे अवैध निर्माण का कार्य रुकना तो ठीक... नोटिस तक बनने के बाद जारी होता है... और नोटिस नोटिस की आड़ में नोट जेब में और टीस शिकायतकर्ता और उस क्षेत्र के रहवासियों के मन में चुभता रहता है... पर जिम्मेदारो को कोई फ़र्क पड़ता नही दिखता... अब देखते है आज फिर क्रांतिकारी रिपोर्टर ने यह जनहित की खबर लिखी है... इस पर प्रशासन या नपा क्या कार्यवाही करती है... या पूर्व की भांति शहर के रहवासी क्षेत्रों में व्यवसाईकता की बीमारी फैलाती रहती है...? - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रांतिकारी...)

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...